Rajasthan

सीकर के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 नवंबर से मूंग-मूंगफली की एमएसपी पर खरीद शुरू, 15 केंद्रों पर तैयारियां पूरी

Last Updated:October 24, 2025, 19:29 IST

Agriculture News : सीकर जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है. एक नवंबर से जिले में मूंग और मूंगफली की खरीद समर्थन मूल्य पर शुरू होने जा रही है. सहकारिता विभाग ने 15 खरीद केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं. ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जिससे हजारों किसानों को आर्थिक सहारा मिलेगा.

सीकर : राजस्थान के सीकर जिले के हजारों किसानों के लिए राहत की खबर है. जिले में जल्द ही समर्थन मूल्य पर मूंग और मूंगफली की खरीद शुरू होने वाली है. इसको लेकर विभाग ने सूचना जारी कर दी है. जारी सूचना के तहत एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर मूंग और मूंगफली की खरीद शुरू होगी. समर्थन मूल्य पर मूंग और मूंगफली बेचने के लिए किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है. सहकारी समिति सीकर के उप रजिस्ट्रार महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि किसानों को कोई परेशानी नहीं आए इसके लिए क्रय-विक्रय सहकारी समितियों पर खरीद केन्द्र बनाए हैं. इन खरीद केन्द्रों पर खरीद की प्रक्रिया शुरू करने के लिए निर्देश दिए गए हैं.

उन्होंने बताया कि राजफेड के जरिए होने वाली खरीद के लिए मूंग का समर्थन मूल्य आठ हजार 768 रुपए और मूंगफली का सात हजार 263 रुपए प्रति क्विटल निर्धारित किया है. समर्थन मूल्य पर उपज खरीदने से बारिश से नुकसान की मार झेल चुके किसानों को आर्थिक रूप से फायदा होगा. गौरतलब है कि समर्थन मूल्य पर खरीद होने से जिले में हजारों किसान इस दायरे में अपनी उपज बेच सकेंगे.

किसान खुद कर सकेंगे पंजीयनअधिकारी महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सीकर जिले में समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए किसान आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, बैंक, पासबुक, जमाबंदी आदि दस्तावेजों के लिए पंजीयन करवा सकेंगे. अच्छी बात है कि किसान खुद के मोबाइल के जरिए या ईमित्र के जरिए भी ऑनलाइन पंजीयन करवा सकेंगे. सहकारिता विभाग के अनुसार खरीद केवल उन्हीं फसलों की होगी जो गुणवत्ता के मानकों पर खरी उतरेंगी. गुणवत्ता के लिए संबंधित फसल में नमी, मिट्टी या अन्य पदार्थ, कीटग्रस्त दाने सहित अन्य मानक तय किए गए हैं.

जिले में इन केंद्रों पर होगी खरीदसहकारी समिति सीकर के उप रजिस्ट्रार महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि समर्थन मूल्य पर मूंग और मूंगफली की खरीद के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो चुका है. बारिश के कारण गुणवत्ता प्रभावित होने से इस बार किसानों को फसल की सफाई और सुखाने पर विशेष ध्यान देना होगा. गुणवत्ता मानक पूरे करने पर एमएसपी की खरीद में कोई परेशानी नहीं आएगी. उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए जिले में 15 केंद्र बनाए गए हैं. जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी समिति, पंचायत समिति धोद, ग्राम सेवा सहकारी समिति गोठड़ा भूकरान, लक्ष्मणगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति, दांतारामगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति, पलसाना कृषि उपज मंडी, फतेहपुर, खंडेला, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना क्रय विक्रय सहकारी समिति को केंद्र बनाया गया है. इसके अलावा नाधूसर, गढ़टकनेत, सिहोडी, कंचनपुर, भारणी ग्राम सेवा सहकारी समिति पर भी खरीद की जाएगी.

Rupesh Kumar Jaiswal

रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें

रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन… और पढ़ें

Location :

Sikar,Rajasthan

First Published :

October 24, 2025, 19:29 IST

homeagriculture

सीकर के किसानों को बड़ी राहत, 1 नवंबर से मूंग-मूंगफली की खरीद शुरू

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj