Rajasthan

पाकिस्तान टू पंजाब वाया राजस्थान, भटिंडा जेल में बंद लक्की के लिए भेजी गई थी जिगाना और ग्लॉक समेत 11 पिस्टल

Last Updated:August 04, 2026, 09:12 IST

Bikaner News : बीकानेर पुलिस ने 15 अगस्त से पहले भारत-पाक बॉर्डर पर खाजूवाला इलाके में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजी गई ड्रग्स और अत्याधुनिक हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है. बीकानेर पुलिस की इस कार्रवाई में 10 किलो हेरोइन और 11 विदेशी पिस्टल शामिल है. इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 करोड़ रुपये है. वहीं अत्याधुनिक पिस्टल की कीमत भी डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक है. ड्रग्स और पिस्टल के इस जखीरे के साथ 22 मैगजीन और 100 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं. तस्करी के इस नेटवर्क के तार पंजाब से जुड़े हैं.पाकिस्तान टू पंजाब वाया राजस्थान, भटिंडा जेल में बंद लक्की के लिए भेजी गई खेपZoomबीकानेर पुलिस के मुताबिक इस अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स सिंडिकेट के तार पंजाब तक जुड़े हुए हैं.

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे खाजूवाला क्षेत्र में पाकिस्तान की एक और नापाक साजिश का बीकानेर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. Operation SHOCKWAVE के तहत बीकानेर पुलिस ने ड्रोन ड्रॉपिंग के जरिए भारत भेजी गई करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की ‘999 मार्का’ अफगान हेरोइन की 10 किलो की खेप और डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक कीमत के 11 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है. इस कार्रवाई में मौके से पाली निवासी वीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें नामजद किया गया है. उनकी तलाश की जा रही है.

यह पूरा अभियान बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में चलाया गया. पुलिस ने HUMINT (ह्यूमन इंटेलिजेंस) आधारित ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान सीमा से ड्रोन द्वारा गिराई गई खेप को समय रहते इंटरसेप्ट कर लिया गया. बरामद हथियारों में 2 तुर्की निर्मित Zigana पिस्टल, 4 Glock पिस्टल और 5 स्टार मार्क .30 बोर पिस्टल शामिल है. इसके अलावा पुलिस ने 22 मैगजीन और 100 जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स सिंडिकेट के तार पंजाब तक जुड़े हुए हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

पूरा नेटवर्क पंजाब से जुड़ा हुआ है
बीकानेर आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पंजाब से जुड़ा हुआ है. इसके मुख्य हैंडलर के रूप में लक्की का नाम सामने आया है. इस गिरोह का मुख्य हैंडलर लक्की पहले फरीदकोट जेल में बंद था. बाद में उसे बठिंडा जेल भेज दिया गया था. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामद खेप पंजाब में सप्लाई की जानी थी. अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सीमा पार बैठे संचालकों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. चूंकि राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर रहेंगे. ऐसे में हथियारों का जखीरा पाकिस्तान से आना बड़ी चिंता का विषय है.

मजबूत मुखबिर तंत्र और सटीक खुफिया जानकारी ने दिलाई सफलताएसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि नार्को-आर्म्स सिंडिकेट पुलिस की रडार पर है. इसके खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से होने वाली मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा. इस ऑपरेशन की सफलता के पीछे बीकानेर पुलिस का मजबूत मुखबिर तंत्र और सटीक खुफिया जानकारी रही. पुलिस ने मुखबिर के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचनाएं जुटाई. उसके आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया. ऑपरेशन में साइबर एक्सपर्ट एएसआई दीपक यादव, कांस्टेबल श्रीराम और खाजूवाला थानाधिकारी अशोक विश्नोई की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही.

पाकिस्तान समर्थित ड्रोन तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा
पूरे अभियान के दौरान आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा स्वयं मौके पर मौजूद रहे और कार्रवाई की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे. स्वतंत्रता दिवस से पहले मिली इस बड़ी सफलता को बीकानेर पुलिस की सीमा सुरक्षा और नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ सबसे प्रभावी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है. इस कार्रवाई से पाकिस्तान समर्थित ड्रोन तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. इससे सीमा पार बैठे तस्करों को साफ संदेश गया है कि बीकानेर पुलिस हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

15 अगस्त को देखते हुए सीमा क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैपुलिस और केंद्रीय एजेंसियां 15 अगस्त से पहले सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लगातार सीमा क्षेत्रों में विशेष अभियान चला रही हैं. पुलिस अधीक्षक मृदुल कछवाहा ने कहा कि बरामद हथियारों और हेरोइन की मात्रा को देखते हुए यह स्पष्ट है कि समय रहते कार्रवाई कर एक घटना को टाल दिया गया. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और सीमा पार बैठे मास्टरमाइंड तक कैसे पहुंचा जाए?

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ें न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bikaner,Bikaner,Rajasthan

First Published :

August 03, 2026, 16:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj