Rajasthan

1300 KM पीछा कर पुलिस ने 7 बदमाशों को किया गिरफ्तार; 9 लाख की डकैती कर हुए थे फरार

Last Updated:September 30, 2026, 20:26 IST

Rajsamanad Robbery Case: राजसमंद की भीम पुलिस ने 9 लाख रुपये की डकैती का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया. बदमाशों ने सस्ते स्क्रैप का झांसा देकर ट्रक बुलवाया था. पुलिस ने 1300 किमी पीछा कर और 300 CCTV फुटेज खंगालकर बदमाशों को दबोचा. इस दौरान अलग-अलग जगहों पर सुराग जुटाए गए. पुलिस ने 10 से 12 जिलों में दबिश दी.

ख़बरें फटाफट

9 लाख की डकैती; 1300 KM पीछा कर पुलिस ने 7 बदमाशों को किया गिरफ्तारZoomसस्ते स्क्रैप का झांसा देकर ट्रक बुलाया, फिर 9 लाख की डकैती, राजसमंद पुलिस ने 1300 KM पीछा कर 7 को पकड़ा

राजसमंद. राजसमंद जिले के भीम थाना पुलिस ने डकैती की एक वारदात का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार बदमाशों ने सस्ते में स्क्रैप खरीदने का झांसा देकर ट्रक बुलवाया और बाद में करीब 9 लाख रुपए की डकैती की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए करीब 1300 किलोमीटर तक पीछा किया. इसके बाद सातों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस के अनुसार शातिर गिरोह पहले लोगों को सस्ते में स्क्रैप उपलब्ध कराने का झांसा देता था. इसके लिए पीड़ित को सुनसान जगह पर बुलाया जाता था. ट्रक या अन्य वाहन वहां पहुंचने के बाद बदमाश उनके साथ मारपीट करते और लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे. भीम थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की वारदात सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की.

1300 किलोमीटर तक पीछा कर दबोचावारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार उनकी तलाश की. पुलिस टीम ने करीब 1300 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया. इस दौरान अलग-अलग जगहों पर सुराग जुटाए गए. पुलिस ने 10 से 12 जिलों में दबिश दी. लगातार कार्रवाई के बाद आखिरकार सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

300 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालेआरोपियों की पहचान और उनके मूवमेंट का पता लगाने के लिए पुलिस ने 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. अलग-अलग स्थानों की फुटेज को जोड़कर पुलिस टीम ने आरोपियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई. इसके बाद संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया. पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है.

थानाधिकारी के नेतृत्व में बनी विशेष टीमपूरी कार्रवाई भीम थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की. टीम ने डकैती की वारदात के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की और अलग-अलग जिलों में दबिश दी. पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद सातों आरोपी गिरफ्त में आए. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं प्रकरणपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है. आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, चोरी और नकबजनी सहित कई मामलों में प्रकरण दर्ज हैं. इससे पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह पहले भी इसी तरह की वारदातों में शामिल रहा है. आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरोह की अन्य गतिविधियों और पुरानी वारदातों के बारे में भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

सुनसान जगह पर बुलाकर करते थे लूटपुलिस के अनुसार गिरोह का तरीका पहले लोगों को सस्ते स्क्रैप का लालच देकर अपने जाल में फंसाना था. इसके बाद उन्हें सुनसान स्थान पर बुलाया जाता था. वहां पहुंचने पर बदमाश पीड़ितों के साथ मारपीट करते और उनके पास मौजूद सामान और रकम लूट लेते थे. भीम क्षेत्र में हुई करीब 9 लाख रुपए की डकैती के मामले में भी पुलिस ने इसी तरीके से वारदात किए जाने की बात सामने आने के बाद जांच को आगे बढ़ाया. भीम पुलिस की इस कार्रवाई में 300 से ज्यादा CCTV फुटेज की जांच, 10 से 12 जिलों में दबिश और करीब 1300 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद सात आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की अन्य वारदातों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

September 30, 2026, 20:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj