Rajasthan

133 फीट शिखर और 93 खंभों वाला नया मंदिर, 5 साल में बदलेगा बाबा श्याम का पूरा दरबार

Last Updated:October 05, 2026, 11:30 IST

Sikar Khatu Shyam Ji Mandir: 133 फीट शिखर और 93 खंभों वाला नया मंदिर, 5 साल में बदलेगा बाबा श्याम का पूरा दरबार: खाटूश्यामजी के भव्य नए मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है. यह मंदिर प्राचीन नागर शैली में मकराना के सफेद मार्बल से बनेगा. इसका शिखर 133 फीट ऊंचा होगा और इसे 93 पिलर्स के मजबूत ढांचे पर भूकंपरोधी तकनीक से तैयार किया जाएगा. गर्भगृह पहले से ज्यादा चौड़ा होगा, जिससे भक्त आसानी से दर्शन कर सकेंगे. दीवारों पर राधा-कृष्ण और महाभारत के प्रसंग उकेरे जाएंगे. श्री श्याम मंदिर कमेटी को उम्मीद है कि अगले 5 वर्षों में यह भव्य मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा.

ख़बरें फटाफट

Sikar: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर के नए और भव्य स्वरूप का इंतजार कर रहे देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक बहुत बड़ी और सुखद खबर है. बाबा श्याम के नए मंदिर का निर्माण कार्य जल्द ही धरातल पर शुरू होने की पूरी उम्मीद है. मंदिर कमेटी की ओर से नए निर्माण को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं. फिलहाल खाटूश्यामजी में मंदिर के पत्थरों पर खूबसूरत नक्काशी का काम काफी तेजी से चल रहा है. श्री श्याम मंदिर कमेटी की यह दिली इच्छा है कि इसी वर्तमान कार्यकाल में नए मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर उसे तय समय में पूरा किया जाए. ऐसे में यह पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी 5 साल में बाबा श्याम का नया भव्य मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा और भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा.

नए मंदिर के निर्माण की रूपरेखा और अन्य जरूरी तैयारियां पिछले करीब चार साल से चल रही हैं. खाटूश्यामजी मंदिर से कुछ ही दूरी पर प्रस्तावित नए मंदिर के लिए पत्थरों की नक्काशी और अन्य बारीक तैयारियां लगातार की जा रही हैं. मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुख्य मंदिर का निर्माण जल्द शुरू करने की तैयारी की जा चुकी है. उन्होंने यह भी बताया कि पत्थरों पर चल रहे नक्काशी के काम में अभी थोड़ा और समय लगेगा. इसके बाद निर्माण कार्य पूरी गति पकड़ लेगा. कमेटी का मुख्य लक्ष्य है कि अगले दो-तीन साल में मंदिर अपना भव्य स्वरूप लेने लगे और इसी कार्यकाल में निर्माण पूरा हो जाए.

प्राचीन नागर शैली में होगा भव्य निर्माणबाबा श्याम का यह नया मंदिर किसी आधुनिक कंक्रीट डिजाइन में नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन और पारंपरिक नागर शैली में बनाया जाएगा. यह पूरा भव्य मंदिर बेहतरीन सफेद मार्बल से तैयार होगा. नया मंदिर वर्तमान मंदिर के आकार की तुलना में करीब दोगुना बड़ा होगा. प्रस्तावित मंदिर का मुख्य शिखर करीब 133 फीट ऊंचा होगा और पूरे मंदिर परिसर में 93 कलात्मक खंभे लगाए जाएंगे. इन्हीं खंभों के मजबूत आधार पर मंदिर का मुख्य ढांचा खड़ा किया जाएगा. इस बड़े निर्माण में सफेद मार्बल के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाले ग्रेनाइट का भी बेहतरीन इस्तेमाल किया जाएगा.

बाबा श्याम की प्रतिमा में नहीं होगा कोई बदलावभक्तों की अगाध आस्था को ध्यान में रखते हुए नए मंदिर में बाबा श्याम की प्रतिमा जैसी अभी है, ठीक वैसी ही रहेगी. प्रतिमा के मूल स्थान से किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी. नए आर्किटेक्चर प्लान के अनुसार गर्भगृह को पहले से बहुत ज्यादा चौड़ा और भव्य किया जाएगा. वर्तमान में भक्तों को करीब 18 फीट की दूरी से बाबा श्याम की प्रतिमा के दर्शन होते हैं, लेकिन नए चौड़े गर्भगृह और बड़े परिसर के कारण श्रद्धालु कुछ और दूरी से ही बाबा के मनमोहक दर्शन आसानी से कर सकेंगे. प्रवेश दरवाजे और श्रद्धालुओं के खड़े होने के लिए पूरा परिसर भी पहले के मुकाबले काफी बड़ा और आरामदायक होगा.

भूकंपरोधी तकनीक और मकराना का सफेद मार्बलमंदिर के निर्माण में मजबूती और लंबी उम्र का भी खास ध्यान रखा जा रहा है. इसे विशेष रूप से इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि इस पर भूकंप का असर कम से कम हो. पिलर, फर्श से लेकर शिखर तक के निर्माण में अत्याधुनिक विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके साथ ही मंदिर के नीचे ग्रेनाइट और नींव में भी बेहद मजबूत पत्थर लगाए जाएंगे. मंदिर कमेटी की टीम ने राजस्थान के कई हिस्सों में पत्थर देखा था, जिसके बाद मकराना के सफेद मार्बल को मंदिर निर्माण के लिए फाइनल किया गया. इंजीनियरों की टीम पत्थर का सैंपल और गुणवत्ता जांचने के बाद ही उसे नक्काशी के लिए आगे भेजती है. नए मंदिर की दीवारों पर राधा-कृष्ण और महाभारत के प्रसंगों की मनमोहक झांकियां भी उकेरी जाएंगी. सुरक्षा के लिए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे और आधुनिक मेटल डिटेक्टर भी लगाए जाएंगे.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Sikar,Sikar,Rajasthan

First Published :

October 05, 2026, 11:30 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj