15 मिनट में 75 टेस्ट की रिपोर्ट! रांची के डॉक्टर श्रेय ने बनाई ये मशीन, सिर्फ 1 बूंद ब्लड से मरीजों की होती है पूरी जांच

Last Updated:October 02, 2026, 06:38 IST
Ranchi Blood Test Machine: रांची के मशहूर डॉ. श्रेय श्रीवास्तव ने एक आधुनिक मशीन बनाई है, जिससे एक बूंद खून से 15 मिनट में 75 टेस्ट आसानी से किए जा सकते हैं. यह मशीन केंद्र सरकार द्वारा प्रमाणित है और इसे भारत मंडपम में भी प्रदर्शित किया गया था. इस मशीन के बारे में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जमकर तारीफ की.
ख़बरें फटाफट
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव ने एक ऐसी मशीन डेवलप किया है, जिससे मात्रा 15 मिनट के अंदर 75 टेस्ट आपकी आंखों के सामने ही हो जाएंगे. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके लिए बस एक बूंद ब्लड की जरूरत पड़ेगी. उन्होंने बताया कि हमने गांव में यह देखा कि एक तो ब्लड टेस्ट काफी महंगा है. इसके बाद पैसे के अभाव में लोग उस जांच को करवा भी नहीं सकते हैं. आइये जानते हैं इस मशीन के बारे में.
डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव ने दूसरी बात यह बताया कि कभी-कभी मरीजों को 24 घंटे तक का इंतजार करना पड़ता है. जहां रिपोर्ट के लिए व एक्यूरेसी लेवल भी कम होती है. ऐसे में यह एकदम छोटी मशीन है, जो दूर दराज के गांव में भी इंस्टॉल की जा सकती है. मात्र ₹25 से यह टेस्ट शुरू हो जाती है. यह मशीन सेंटर गवर्नमेंट द्वारा एप्रूव्ड और पूरा सर्टिफाइड है. इस मशीन को दिल्ली के भारत मंडपम में भी प्रदर्शित किया गया था. वहां पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आए और इसकी जमकर तारीफ भी की.
जानें कैसे काम करती है मशीन
श्रेय श्रीवास्तव बताते हैं कि इस मशीन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कई सारे मेकैनिज्म है. जिसके जरिए यह आपके सारे के सारे रिपोर्ट्स को मात्र 10 मिनट में ही वेरीफाई कर लेता है. आप बाहर जो ब्लड टेस्ट के लिए जाते हैं. कम से कम 2 से 3 सीसी आपको ब्लड देना होता है. यहां पर एक बूंद ब्लड में आपका पूरा जांच हो जाएगा. हीमोग्लोबिन से लेकर किडनी फंक्शन टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट, सीबीसी, शुगर व हीमोग्लोबिन की जांच रिपोर्ट एकबार में ही आ जाएगी.
इसके अलावा लंग्स फंक्शन टेस्ट, गंभीर बीमारी या टाइफाइड डेंगू, एलर्जी यह सारी चीजों का पता इस पर मात्र 10 से 15 मिनट में हो जाएगा. हीमोग्लोबिन और शुगर जैसी चीज तो मात्र 30 से 40 सेकंड में पता चेलगी. मशीन में हमें आपके सारे डिटेल्स डालने होते हैं. जैसे आपका नाम, वजन और इसके बाद आपके फोन में एक ओटीपी जाएगा. वह ओटीपी डालकर आप अपना रिपोर्ट जनरेट कर सकते हैं.
10 मिनट में डॉक्टर का कंसलटेंट भी हो जाएगा पूरा
इसके बाद अगर मान लीजिए आपको रिपोर्ट में कुछ चीज बढ़ी निकल गई है. मान लीजिए शुगर बहुत बढ़ी हुई है. आपको 10 मिनट के अंदर डॉक्टर का कंसलटेंट मिलेगा. उनके द्वारा प्रिस्क्रिप्शन मिलेगा, वह प्रिस्क्रिप्शन आपके फोन में आ जाएगा. आप उसे डाउनलोड करिए और फिर बाहर से आप आराम से वह प्रिस्क्रिप्शन दिखा कर दवाई ले लीजिए.
About the AuthorBrijendra Pratap Singh
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi..com<…
और पढ़ेंLocation :
Ranchi,Jharkhand
First Published :
October 02, 2026, 06:38 IST



