Drishyam 3: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, टॉप-7 फिल्मों में बनाई जगह, पहले दिन टूटेंगे कमाई के रिकॉर्ड?

Last Updated:October 02, 2026, 06:49 IST
Drishyam 3: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब सबकी नजर इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर है. रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने माहौल बना दिया था. नेशनल चेन में करीब 4 लाख टिकट बिके हैं. अब गांधी जयंती की छुट्टी पर फिल्म कितने करोड़ का कारोबार करती है, इस पर नजर है. शुरुआती आंकड़े काफी दिलचस्प संकेत दे रहे हैं.‘दृश्यम 3’ को लेकर काफी बज था.
नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर आज अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने खाता खोल दिया है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म की कमाई को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. एडवांस बुकिंग में जिस तरह टिकटों की बिक्री हुई, उससे ओपनिंग डे के कलेक्शन को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. नेशनल चेन में करीब 4 लाख टिकट बिकने के बाद अब नजरें सीधे आज की कमाई पर टिकी हैं. गांधी जयंती की छुट्टी का फायदा भी फिल्म को मिल रहा है. वहीं, एडवांस बुकिंग के आंकड़े लगातार चौंका रहे हैं. आलम यह है कि फिल्म ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज स्टारर ‘दृश्यम 3’ का इंतजार काफी दिनों से हो रहा था. आज वो इंतजार खत्म हो गया है. ‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने देश की प्रमुख नेशनल चेन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में पहले दिन जबरदस्त कमाई करने वाली है. सैकनिल्क के मुताबिक, ओपनिंग डे के लिए फिल्म के करीब 4 लाख से ज्यादा टिकट हाथों-हाथ बिक चुके हैं. एडवांस बुकिंग की इस सुनामी को देखते हुए यह साफ हो गया है कि फिल्म पहले ही दिन कमाई का नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है.
बॉलीवुड की टॉप एडवांस बुकिंग
नेशनल चेन में एडवांस बुकिंग के आंकड़ों पर नजर डालें तो सैकनिल्क के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने कई चर्चित फिल्मों के बीच अपनी जगह बनाई है. इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ 8.75 लाख टिकटों के साथ पहले नंबर पर है. इसके बाद ‘पठान’ के 5.45 लाख और ‘जवान’ के 5.32 लाख टिकट है.
धुरंधर- 2 8.75 लाख (प्रीव्यू समेत)
पठान- 5.45 लाख
जवान- 5.32 लाख
स्त्री 2- 4.40 लाख (प्रीव्यू समेत)
एनिमल- 4.28 लाख
वॉर- 4.10 लाख
दृश्यम 3- 4.00 लाख
चेन्नई एक्सप्रेस- 4.00 लाख (प्रीव्यू समेत)
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 3.46 लाख
प्रेम रतन धन पायो- 3.40 लाख
NCR में दिखा सबसे बड़ा क्रेज
फिल्म की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज का पहला शो शुरू होने से पहले ही ‘दृश्यम 3’ ने शुरुआती 5 दिनों के लिए देशभर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है. अगर सिर्फ पहले दिन यानी 2 अक्टूबर की बात करें, तो 7 शो डेट्स के लिए कुल एडवांस बुकिंग 59.33 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है. शहरों की बात करें तो नेशनल कैपिटल रीजन यानी NCR 6.79 करोड़ रुपये के एडवांस कलेक्शन के साथ टॉप पर बना हुआ है.
क्या डे-1 पर दर्ज होगा ₹50+ करोड़ का नेट कलेक्शन?
ट्रेड एनालिस्ट्स और बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि ‘दृश्यम 3’ भारत में 50 करोड़ से ज्यादा की नेट ओपनिंग कलेक्शन दर्ज कर सकती है. जिस तरह से रिलीज से 3 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग में यह उछाल आया है, उसने लगभग पक्का कर दिया है. ये अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हो सकती है.
About the AuthorShikha Pandey
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
October 02, 2026, 06:49 IST



