Entertainment

रानी मुखर्जी को मिला बड़ा सम्मान, अवॉर्ड लेते ही भावुक होकर बोलीं- ‘महाराष्ट्र सिर्फ राज्य नहीं, मेरी जिंदगी का हिस्सा है’

Last Updated:September 09, 2026, 23:24 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के लिए सिनेमा सिर्फ पर्दे पर नजर आने वाली कहानियां नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा है. 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें राज कपूर स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान पाकर रानी भावुक नजर आईं और उन्होंने महाराष्ट्र और मुंबई के साथ अपने गहरे रिश्ते को याद किया. रानी ने कहा कि मुंबई ने उन्हें पहचान, करियर और दर्शकों का प्यार दिया है, इसलिए यह अवॉर्ड उनके दिल में हमेशा खास जगह रखेगा.

ख़बरें फटाफट

रानी मुखर्जी को मिला बड़ा सम्मान, अवॉर्ड लेते ही भावुक होकर बोलीं- ‘महाराष्ट्रZoomरानी ने शेयर की फीलिंग्स

नई दिल्ली. मुंबई में बुधवार को आयोजित 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को प्रतिष्ठित राज कपूर स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रानी मुखर्जी को यह सम्मान दिया. इस मौके पर सांस्कृतिक मामलों के मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार भी मौजूद रहे.

अवॉर्ड लेने के बाद रानी मुखर्जी ने महाराष्ट्र और मुंबई के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र उनके लिए सिर्फ एक राज्य नहीं है, बल्कि उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि है. उन्होंने मराठी में कहा, “माझ्यासाठी महाराष्ट्र फक्त एक राज्य नाही. महाराष्ट्र माझी जन्मभूमी आहे. माझी कर्मभूमी आहे. आणि माझ्या आयुष्याचा एक अविभाज्य भाग आहे.” यानी, महाराष्ट्र उनके लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि उनकी जन्मभूमि, कर्मभूमि और जिंदगी का अहम हिस्सा है.

ट्राफी में दिखेगा मुंबई और अपना महाराष्ट्र

रानी ने मुंबई को भी अपनी जिंदगी में खास जगह दी. उन्होंने कहा कि मुंबई ने उन्हें पहचान दी, दर्शक दिए और करियर दिया. उनके मुताबिक, मुंबई हमेशा उनका घर और सुरक्षित जगह रही है. इसलिए यह अवॉर्ड उनके लिए बेहद खास है. जब भी वह इस सम्मान को देखेंगी, उन्हें इसमें सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि अपना मुंबई और अपना महाराष्ट्र नजर आएगा. मेरे लिए महाराष्ट्र सिर्फ एक राज्य नहीं है. यह मेरी जन्मभूमि है, मेरी कर्मभूमि है और मेरी जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा है.

दमदार महिला किरदारों से जमाई धाक

रानी मुखर्जी लंबे समय से ऐसी फिल्मों और किरदारों का हिस्सा रही हैं, जिनमें महिलाओं को मजबूत और अलग अंदाज में दिखाया गया है. अपने सिनेमा को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा उन लड़कियों और महिलाओं की कहानियों को पर्दे पर लाने की कोशिश की है, जिनके किरदारों में हिम्मत और सच्चाई नजर आती है.उन्होंने बताया कि वह उन्हीं किरदारों को चुनती हैं, जिनकी कहानी और सफर उन्हें अंदर से आकर्षित करता है. उनके मुताबिक, उन्हें ऐसे किरदार पसंद हैं जिनमें साहस हो, खामियां हों और जो खुद को पीछे छिपाने के बजाय अपनी पहचान बनाने का रास्ता चुनें.

बता दें कि रानी ने आगे कहा कि उन्होंने कभी सिनेमा को सिर्फ एक पेशे के तौर पर नहीं देखा. उनके लिए सिनेमा एक गहरा एहसास है और महाराष्ट्र उस एहसास का घर है. यही वजह है कि राज कपूर स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन अवॉर्ड उनके लिए बेहद भावुक और यादगार सम्मान बन गया है.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 09, 2026, 23:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj