Rajasthan

18 दिन से भूख हड़ताल पर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की बिगड़ी तबीयत, गैंगस्टर सचिन थापन JLN अस्पताल में भर्ती

Last Updated:October 22, 2026, 09:54 IST

Gangster Sachin Thapan hospitalized in Ajmer: अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की तबीयत बिगड़ने पर उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सचिन थापन अपनी बैरक बदलने और दो साथियों को साथ रखने की मांग को लेकर पिछले 17-18 दिनों से अन्न त्याग यानी भूख हड़ताल पर बैठा है. उसके साथियों ने हाल ही में जेल में सीसीटीवी कैमरे तोड़े थे, जिसके बाद प्रशासन ने उसकी मांग ठुकरा दी थी. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals InsideAjmer: 18 दिन से भूख हड़ताल कर रहा गैंगस्टर, अजमेर जेल से अस्पताल शिफ्टZoomSachin Thapan News: 18 दिन की भूख हड़ताल, अजमेर जेल में बंद गैंगस्टर की बिगड़ी तबीयत

अजमेर: अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सचिन थापन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद बुधवार को उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों की टीम ने उसे तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, सचिन थापन पिछले 17-18 दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है. वह अपनी बैरक बदलने और अपने दो साथियों को भी अपनी ही बैरक में साथ रखने की जिद पर अड़ा हुआ है. मांग पूरी न होने के कारण उसने अन्न का त्याग कर रखा है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत पर कड़ी नजर रख रही है.

सचिन थापन कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है और बहुचर्चित पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में प्रमुख आरोपी है. जेल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में सचिन थापन के दो अन्य साथी भी बंद हैं. हाल ही में इन दोनों कैदियों ने अपनी बैरक में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया था. इस गंभीर मामले में जेल प्रशासन की ओर से सिविल लाइंस थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी. इसके बाद सचिन थापन अड़ गया कि उसके दोनों साथियों को उसकी ही बैरक में शिफ्ट किया जाए. हालांकि, जेल प्रशासन ने सुरक्षा मानकों और नियमों का हवाला देते हुए उसकी इस मांग को पूरी तरह अनुचित बताया और मानने से साफ इंकार कर दिया. प्रशासन के इस रुख से नाराज होकर सचिन थापन ने विरोध स्वरूप भूख हड़ताल का रास्ता चुन लिया.

इलाज कराने से भी कर रहा है इनकारजेल सूत्रों का कहना है कि सचिन थापन अपनी जिद पर अड़ा हुआ है और शुरुआत में उसने जेल में चिकित्सकीय उपचार कराने से भी साफ मना कर दिया था. हालांकि, लंबे समय तक अन्न त्यागने के कारण जब उसकी सेहत ज्यादा बिगड़ गई, तो उसे मजबूरी में जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. अस्पताल में चिकित्सक उसकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. अस्पताल प्रशासन की ओर से इस संबंध में उपअधीक्षक अमित यादव का बयान भी लिया गया है.

फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागने का भी रहा है आरोपगौरतलब है कि सचिन थापन पर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की साजिश रचने और अपराधियों के लिए हथियारों की व्यवस्था करने जैसे गंभीर आरोप हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्याकांड को अंजाम देने से ठीक पहले वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से फरार होकर पहले दुबई और फिर अजरबैजान पहुंच गया था. लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद 1 अगस्त 2023 को उसे प्रत्यर्पण (Extradition) के जरिए वापस भारत लाया गया था. फिलहाल, उसकी बिगड़ी हुई तबीयत और भूख हड़ताल का यह मामला प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

First Published :

October 22, 2026, 09:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj