Entertainment

25 साल की तपस्या के बाद फिर दिखा ममता कुलकर्णी का ग्लैमरस अवतार, भगवा चोला छोड़ वेस्टर्न में आईं नजर, लगाए ठुमके

Last Updated:September 26, 2026, 12:18 IST

Mamta Kulkarni Dance Video Viral: एक्टिंग छोड़ने के बाद से हमेशा भगवा चोला पहने नजर आने वाली ममता कुलकर्णी का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा रहा है. वायरल वीडियो राजस्थान के जयपुर का बताया जा रहा है, जहां एक्ट्रेस एक बार फिर अपने पुराने ग्लैमरस अवतार में वेस्टर्न कपड़े पहनकर स्टेज पर थिरकती नजर आई हैं. नीचे देखें वीडियो और जानें क्या है पूरी खबर.भगवा चोला छोड़ वेस्टर्न में नजर आईं ममता कुलकर्णी, ठुमके लगाते वीडियो वायरल Zoomवेस्टर्न लुक में डांस करते दिखीं ममता कुलकर्णी (फोटो साभार-instagram@rajasthanfilmfestival)

नई दिल्ली: 1990 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर जबरदस्त चर्चा में आ गई हैं. लंबे समय पहले शोबिज की दुनिया को अलविदा कहकर साध्वी बन चुकीं ममता का फिर से वही पुराना ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला है. जिसका वीडियो जयपुर से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक्ट्रेस अपने 90s वाले अवतार में एक बार फिर दिखाई दी हैं.

जिसकी काफी चर्चा हो रही है, ऐसा इसलिए भी क्योंकि सालों से एक्ट्रेस साध्वी वाले लुक में दिखाई दे रही थीं. लेकिन अब उनका वही पुराना ग्लैमरस अवतार देखने को मिला है.

करण अर्जुन और घातक के गानों पर मचाया गदर

ये वीडियो जयपुर के एक इवेंट का बताया जा रहा है. दरअसल ममता कुलकर्णी शुक्रवार 25 सितंबर को पिंक सिटी जयपुर में आयोजित राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने पहुंची थीं. यह मुख्य रूप से स्टूडेंट्स का एक खास कार्यक्रम था. इवेंट के दौरान जब उनकी सुपरहिट फिल्मों के गाने बजे तो ममता खुद को रोक नहीं पाईं और सीधे स्टेज पर पहुंच गईं. उन्होंने फिल्म करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी और घातक के आइकॉनिक गानों पर जमकर डांस किया. उनके इस धमाकेदार डांस आइटम ने पूरे फेस्टिवल का माहौल पूरी तरह से संगीतमय बना दिया.

साध्वी के रूप से वापस ग्लैमरस लुक में वापसी

ममता कुलकर्णी ने कुछ समय पहले बताया था कि उन्होंने करीब 24 साल तक कठिन तपस्या की है और उसके बाद वो साध्वी बनकर भारत वापस लौटी हैं. इसके बाद से उन्हें अक्सर धार्मिक कार्यक्रमों में साध्वी के रूप में ही देखा जाता था. लेकिन जयपुर के इस शो में उनका पुराना बॉलीवुड वाला अवतार देखकर हर कोई चौंक गया. 90 के दशक में जिस तरह वो स्क्रीन पर आग लगाती थीं, वही एनर्जी और स्वैग इस स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान भी साफ देखने को मिला.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj