Jaipur Alfam Chicken I जयपुर का ये चिकन सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम, स्वाद लेने सेलिब्रिटीज भी पहुंचते हैं

Last Updated:September 26, 2026, 12:06 IST
Jaipur Alfam Chicken: जयपुर के रामगंज स्थित काबुल चिकन का फेमस अल्फाम चिकन अपने अनोखे स्वाद और बनाने के खास अंदाज के लिए मशहूर है. साबुत चिकन को बिना तेल के घंटों धीमी आंच पर पकाया जाता है. संजय दत्त, इरफान पठान और शिखर धवन समेत कई चर्चित हस्तियां भी यहां के जायके का स्वाद ले चुकी हैं.
जयपुर. गुलाबी नगरी अपने स्वादिष्ट जायके के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं, जहां सिर्फ मिठाईयां, कचौड़ी-समोसे और अन्य वेज जायके का स्वाद ही नहीं बल्कि जयपुर के नॉनवेज जायके को भी लोग खूब पसंद करते हैं. खासतौर जयपुर के चारदीवारी बाजार में तैयार होना वाला चिकन, मटन और फिश का नॉनवेज जायका जिसका स्वाद लेने के लिए दुकानों और हॉस्टलों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रहती हैं. ऐसे चारदीवारी बाजार के रामगंज बाजार में स्थित काबुल चिकन जहां का अल्फाम चिकन जो पर्यटकों से लेकर जयपुर के स्थानीय लोगों को ख़ूब पंसद आता हैं.
काबुल चिकन की इस खास होटल पर तैयार होने वाला यह अल्फाम चिकन स्वाद के साथ इसे बनाने के खास स्टाइल के लिए ख़ूब फेमस हैं, जहां बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक यहां के अल्फाम चिकन का स्वाद ले चुके हैं. काबुल चिकन की इस होटल पर तैयार होनी अल्फाम चिकन की रेसिपी सामान्य चिकन रेसिपी से बिल्कुल अलग होती हैं, जिसके चलते इसका स्वाद लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता हैं. काबुल चिकन होटल पर तैयार होने वाले इस खास चिकन रेसिपी को देखते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता हैं, इसलिए जयपुर की यह खास चिकन रेसिपी सोशल मीडिया पर भी खूब फेमस हैं.
कैसे तैयार होता हैं खास अल्फाम चिकन
लोकल-18 ने काबुल चिकन की इस फेमस होटल पर पहुंच कर यहां चिकन तैयार करने वाले शेफ और अन्य लोगों से बात की तो वह बताते हैं यह खास रेसिपी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बलोचिस्तान इलाके की रेसिपी है, जो भारत के की शहरों में मशहूर हैं. ऐसे ही इस खास रेसिपी को हमने जयपुर में अल्फाम चिकन के नाम से शुरू किया, जो बेहद ही यूनिक तरिके से बनती हैं. अल्फाम चिकन की रेसिपी की सबसे खास बात यह हैं कि इसमें चिकन को काटा नहीं जाता बल्कि उसे पूरी तरह साबुत रूप से तैयार किया जाता हैं, जिसे तैयार करने के लिए चिकन की कई घंटों तक आग में धीमी आंच पर सिकाई होती हैं जिससे चिकन पूरी तरह सूख जाता हैं और सबसे खास बात यह हैं अल्फाम चिकन की इस खास रेसिपी में बिल्कुल भी किसी प्रकार के ऑयल का प्रयोग नहीं किया जाता. सिर्फ पीसे हुए मसालों और आग में तैयार करने की सिक्रेट रेसिपी ही इसे स्वादिष्ट बनाती हैं, इसलिए हमारे यहां का यह खास चिकन लोगों में खूब फेमस हैं. लोग सोशल मीडिया पर देखकर ही हमारे यहां अल्फाम चिकन रेसिपी का स्वाद लेने के लिए पहुंच जाते हैं.
संजय दत्त से लेकर इरफान पठान भी ले चुके हैं स्वाद
काबुल चिकन के स्टॉफ का कहना हैं कि हमारे खास अल्फाम चिकन का स्वाद सिर्फ जयपुर घूमने आने पर्यटक या स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और फेमस क्रिकेटर भी हमारे खास चिकन का स्वाद ले चुके हैं इनमें संजय दत्त, क्रिकेटर इरफान पठान, शिखर धवन, यूसुफ पठान, रशीद खान, सोहेल खान जैसे कई दिग्गज हस्तियां हैं. इसके अलावा जयपुर आने वाली दुनियाभर की हस्तियां एक छोटी सी होटल पर बैठकर इस खास रेसिपी का स्वाद लेने आती रहती हैं. इसके अलावा दुनियाभर के फ़ूड लवर्स और ब्लागर हमारे यहां आए दिन आते हैं इसलिए हमारी इस खास रेसिपी की पहचान दुनियाभर में मिल चुकी हैं. आज भी यहां शाम के समय लोगों की इतनी भीड़ उमड़ती हैं की लोगों को खाने के लिए वेटिंग में रहना पड़ता हैं. अगर बात करें अल्फाम चिकन की कीमत की लोग सिर्फ 500 रूपए में यहां बेहतरीन चिकन के जायके का आंनद ले सकते हैं.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 26, 2026, 12:06 IST



