3 साल से बदहाल सड़क, 5 KM का सफर बना मुसीबत, मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल

Last Updated:October 30, 2026, 13:25 IST
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले में दलोट से रायपुर को जोड़ने वाली करीब चार से पांच किलोमीटर लंबी सड़क पिछले तीन वर्षों से बदहाल है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और बिखरी गिट्टी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है, जिससे रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यह मार्ग सालमगढ़ और दानपुर से खानगढ़ क्षेत्र के संपर्क के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है. सड़क की खराब स्थिति के कारण दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है. ग्रामीणों ने बताया कि किसी के बीमार होने पर उसे अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है. ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है. उन्होंने राजस्व मंत्री हेमंत मीणा सहित संबंधित अधिकारियों से सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने और इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है.प्रतापगढ़ जिले में दलोट से रायपुर को जोड़ने वाली करीब चार से पांच किलोमीटर लंबी सड़क पिछले तीन वर्षों से बदहाल है.
प्रतापगढ़. राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की बदहाली आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. दलोट से रायपुर जाने वाला करीब चार से पांच किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पिछले करीब तीन वर्षों से जर्जर हालत में है, लेकिन अब तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया है. रास्ते पर जगह-जगह गड्ढे व सड़क पर गिट्टी होने और सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है.
हालात ऐसे हैं कि किसी के बीमार होने पर उसे अस्पताल तक ले जाना भी चुनौती बन जाता है. ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क निर्माण करवाने की मांग उठाई है. दलोट से रायपुर को जोड़ने वाला यह मार्ग केवल दो गांवों के बीच आवागमन का रास्ता नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है. यह सड़क सालमगढ़ की ओर जाने वाले रास्ते और दानपुर से खानगढ़ क्षेत्र के संपर्क के लिहाज से भी अहम बताई जा रही है. इसके बावजूद सड़क की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रखी है.
उबड़-खाबड़ रास्ते के बीच सफर करने को मजबूर हैं लोग
रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते के बीच सफर करना पड़ रहा है. दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों के लिए तो यह रास्ता विशेष रूप से परेशानी भरा बना हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है. करीब चार से पांच किलोमीटर के इस हिस्से पर सफर करने में लोगों को सामान्य से अधिक समय लग रहा है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हादसों की आशंका के बीच इस मार्ग से गुजरना मजबूरी बन गया है. सबसे ज्यादा परेशानी उस समय होती है, जब किसी परिवार में कोई बीमार हो जाता है और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ता है. खराब सड़क के कारण मरीज को ले जाने में दिक्कत होती है और समय पर चिकित्सा सुविधा तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है.
ग्रामीणों ने राजस्व मंत्री हेमंत मीणा से की मांग
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क की समस्या को लेकर जिम्मेदारों का अपेक्षित ध्यान नहीं है. उनका कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की बदहाली दूर करने के लिए अब तक प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आई. ग्रामीणों ने राजस्व मंत्री हेमंत मीणा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से सड़क की स्थिति का संज्ञान लेकर जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गिट्टी आदि डालने के बावजूद अब तक मार्ग का निर्माण पूरा नहीं हुआ है. ऐसे में उन्हें राहत मिलने के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण चाहते हैं कि सड़क का निर्माण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि लंबे समय तक आवागमन सुचारू रह सके.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Pratapgarh,Rajasthan
First Published :
October 30, 2026, 13:25 IST



