3 अलग-अलग फिल्में, तीनों में एक जैसा था विलेन का नाम, दो मूवी रहीं सुपरहिट, तीसरी हुई फ्लॉप

Last Updated:July 01, 2026, 20:32 IST
हिंदी सिनेमा में जितनी भी फिल्में सुपरहिट-ब्लॉकबस्टर साबित हुईं, उनके विलेन के नाम भी उतने ही पॉप्युलर हुए. सच कहा जाए तो इन फिल्मों में विलेन के ऐसे किरदार गढ़े गए जो पहले कभी देखने को नहीं मिले थे. ‘शोले’ फिल्म में डाकू गब्बर सिंह का कालजयी किरदार अमजद खान ने निभाया था. इसी तरह मिस्टर इंडिया में अमरीश पुरी ने मोगैम्बो नाम के विलेन को हमेशा के लिए यादगार बना दिया. वैसे तो हर फिल्म में विलेन का नाम अलग-अलग होता है, फिर भी तीन-तीन फिल्मों में विलेन का नाम एक जैसा हो, ऐसा संयोग विरले ही देखने को मिलता है. 7 साल के अंतराल में तीन ऐसी हिंदी फिल्में रिलीज हुईं नमें विलेन का नाम एक जैसा था. दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं जबकि तीसरी फिल्म फ्लॉप रही.
वैसे तो 90 का दशक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्मों के लिए जाना जाता है. फिर भी समय-समय पर कुछ रोमांटिक एक्शन फिल्में भी आईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया. इन फिल्मों ने दर्शकों के दिलो-दिमाग पर एक अलग ही छाप छोड़ी. इन फिल्मों का म्यूजिक भी सुपरहिट था. 7 साल के अंतराल में तीन ऐसी फिल्में भी आईं जिनमें विलेन का नाम एक जैसा था. दो फिल्मों में तो हीरो ने ही विलेन का किरदार निभाया था और महफिल लूट ली थी. दोनों फिल्मों में लीड हीरोइन सेम थी. तीन-तीन फिल्मों में विलेन का नाम सेम हो, ऐसा संयोग हिंदी सिनेमा में कम ही देखने को मिलता है. ये फिल्में थीं : मोहरा-जिद्दी और भैरव. आइये तीनों फिल्मों से जुड़े दिलचस्प तथ्यों पर एक नजर डाल लेते हैं.
इस लिस्ट में पहला नाम 1994 में आई म्यूजिकल रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘मोहरा’ का है. इस फिल्म ने सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और रवीना टंडन को बॉलीवुड में स्थापित किया. इसी फिल्म के एक गाने ‘ना कजरे की धार’ ने एक्ट्रेस पूनम झावर को फेमस किया. फिल्म का स्क्रीनप्ले राजीव राय-शब्बीर बॉक्सवाला ने लिखा था. डायलॉग दिलीप शुक्ला ने लिखे थे. डायरेक्टर राजीव राय के पिता गुलशन राय फिल्म के प्रोड्यूसर थे. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी लीड रोल में थे. उन्होंने ‘जिंदाल’ नाम के विलेन का रोल को इतने शातिराना अंदाज से निभाया कि दर्शक हैरान रह गए थे.
फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर्स की लंबी-चौड़ी फौज थी. नसीरुद्दीन शाह मेन विलेन थे. इसके अलावा, रजा मुराद (जिबरान) और गुलशन ग्रोवर (टायसन) के रोल में थे. नसीरुद्दीन शाह निगेटिव रोल में सब पर भारी पड़े थे. उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म की कहानी ड्रग्स माफियाओं के इर्द-गिर्द घूमती है.
Add as Preferred Source on Google
फिल्म का ब्लॉकबस्टर म्यूजिक विजु शाह ने कंपोज किया था. फिल्म का हर गाना सुपरहिट था. ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’, ‘ना कजरे की धार’, और ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाने आज भी शादी-विवाह और पार्टी में सुनने को मिल जाते हैं. ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ और ‘टिप-टिप बरसा पानी’ सॉन्ग ने रवीना टंडन को बॉलीवुड क्वीन बनाया.
फिल्म में नसीरुद्दीन शाह अपनी लाजवाब एक्टिंग, संवाद अदायगी से सबका दिल जीत लिया था. फिल्म का क्लाइमैक्स सबसे शॉकिंग था. करीब 4 करोड़ के बजट में बनी मोहरा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ का कलेक्शन किया था. यह एक सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. ‘जिंदाल’ के रोल में नसीरुद्दीन शाह छाए रहे.
दिलचस्प बात यह है कि ‘मोहरा’ फिल्म के रिलीज होने के तीन साल बाद 11 अप्रैल 1997 में सनी देओल की एक फिल्म ‘जिद्दी’ आई थी. इसमें भी विलेन का नाम ‘जिंदाल’ ही था. यह रोल राज बब्बर ने निभाया था. ‘जिद्दी’ फिल्म की कहानी में किरदार की सच्चाई को इतनी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया था कि रियल और रील लाइफ का अंतर कम हो गया था. सनी देओल ने देवा का किरदार निभाया था जो सच्चाई के लिए लड़ता है. अपनी अदालत खुद लगाता है. इस फिल्म में भी रवीना टंडन लीड हीरोइन थीं. उन्हें सनी देओल के अपोजिट कास्ट किया गया था.
‘जिद्दी’ फिल्म में सनी देओल के अलावा रवीना टंडन सबसे ज्यादा ध्यान आशीष विद्यार्थी ने खींचा था. उन्होंने एसीपी इंदर सक्सेना का रोल निभाया था. फिल्म में म्यूजिक दिलीप सेन-समीर सेन का था. फिल्म के दो गाने ‘मेरी दिल ले गई ओ कम्मो किधर’ और ‘हम तुमसे ना कुछ कह पाए’ खूब पॉप्युलर हुए थे. जिद्दी फिल्म के डायरेक्शन गुड्डू धनोआ थे जो कि रिश्ते में सनी देओल के चाचा हैं. दरअसल, गुड्डू धनोआ, धर्मेंद्र के मामा के लड़के हैं. ऐसे में रिश्ते में उनके भाई हैं और सनी देओल उनके भतीजे हैं. 7.5 करोड़ के बजट में बनी ‘जिद्दी’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ का बिजनेस किया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी.
इस लिस्ट मे तीसरा और आखिरी नाम मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘भैरव’ का है जो कि 26 जनवरी 2001 में रिलीज हुई थी. ‘भैरव’ फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के अलावा इंद्राणी हलधर, हेमंत बिरजे और पुनीत इस्सर भी अहम भूमिकाओं में थी. पुनीत इस्सर फिल्म के मेन विलेन थे. दिलचस्प बात यह है कि उनका नाम भी आरके जिंदाल था.
यह एक एक्शन फिल्म थी जिसका निर्देशन टीएलवी प्रसाद ने किया था. 90 के दशक में टीएलवी प्रसाद ने मिथुन के साथ एक दर्जन से भी ज्याद फिल्में बनाईं. सभी फिल्में ऊटी फैक्टरी कहलाती हैं. ऊटी में मिथुन का मोनार्क होटल है जिसके आसपास ही इन फिल्मों की शूटिंग की जाती थी. 3 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



