‘जो मेरी चड्डी धोता था, वह मेरे भाई को कैसे मार सकता है’, जगन गुर्जर के भाई पप्पू का बड़ा दावा!

Last Updated:July 01, 2026, 21:33 IST
Jagan Gurjar Death : धौलपुर के भवूतीपुरा में दस्यु जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार, परिवार ने अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में संदिग्ध मौत का आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच की मांग की. पप्पू गुर्जर ने दावा किया कि जगन गुर्जर की मौत सामान्य नहीं है. उनका आरोप है कि पहले जगन को 10 नींद की गोलियां दी गईं और उसके बाद उसका गला घोंटा गया. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई तभी सामने आएगी जब निष्पक्ष और गहराई से जांच होगी.जगन गुर्जर के भाई पप्पू का बड़ा दावा!
हरवीर शर्मा/धौलपुर. धौलपुर के भवूतीपुरा गांव में दस्यु जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार हुआ, लेकिन इस दौरान परिवार की ओर से दिए गए बयानों ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. जगन गुर्जर की मौत को लेकर पहले से चल रही चर्चाओं के बीच उसके भाई पप्पू गुर्जर ने ऐसा दावा किया, जिसके बाद एक बार फिर इस मामले को लेकर सवाल उठने लगे. परिवार लगातार मौत को संदिग्ध बता रहा है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है.
अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हुई जगन गुर्जर की मौत के बाद उसके शव का अंतिम संस्कार धौलपुर के भवूतीपुरा गांव में किया गया. अंतिम संस्कार के दौरान मीडिया से बातचीत में भाई पप्पू गुर्जर ने जेल में बंद विष्णु के उस दावे पर सवाल उठाए, जिसमें उसने जगन गुर्जर की हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात कही थी. पप्पू ने कहा कि जिस व्यक्ति की चर्चा हो रही है, वह जेल में उसकी चड्डी धोता था. ऐसे में वह उसके भाई की हत्या कैसे कर सकता है. इस बयान के सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
भाई ने लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगपप्पू गुर्जर ने दावा किया कि जगन गुर्जर की मौत सामान्य नहीं है. उनका आरोप है कि पहले जगन को 10 नींद की गोलियां दी गईं और उसके बाद उसका गला घोंटा गया. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई तभी सामने आएगी जब निष्पक्ष और गहराई से जांच होगी. पप्पू ने यह भी कहा कि परिवार किसी तरह की जल्दबाजी में निष्कर्ष नहीं निकालना चाहता, लेकिन जो परिस्थितियां सामने आई हैं, वे कई सवाल खड़े करती हैं. उनका कहना है कि पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके.
पत्नी और बेटे ने भी लगाए आरोपजगन गुर्जर की पत्नी कोमेश ने भी न्याय की मांग करते हुए कहा कि वह इस मामले में आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि परिवार न्याय चाहता है और इस मामले में पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए. उन्होंने बदला लेने की बात भी कही. वहीं जगन के बेटे आशाराम ने आरोप लगाया कि अजमेर जेल में एक दिन पहले उसके चाचा पप्पू गुर्जर के साथ पुलिस प्रशासन ने टॉर्चर किया था. परिवार का कहना है कि इन सभी पहलुओं को भी जांच का हिस्सा बनाया जाना चाहिए.
जांच जारी, कई सवालों के जवाब बाकीजगन गुर्जर की मौत के बाद अब परिवार लगातार अलग-अलग आरोप लगा रहा है. दूसरी ओर मामला जांच और कानूनी प्रक्रिया के दायरे में है. फिलहाल परिवार ने पूरे घटनाक्रम की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं पप्पू गुर्जर के बयान ने इस मामले को लेकर नई बहस छेड़ दी है. हालांकि उनके लगाए गए आरोप और दावे अभी जांच के दायरे में हैं और इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अब सभी की नजर जांच एजेंसियों की रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सके कि अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर की मौत किन परिस्थितियों में हुई.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Dhaulpur,Rajasthan



