30 लाख दीयों से जगमग होगी रामनगरी, 2100 ड्रोन दिखाएंगे प्रभु राम की लीला

Last Updated:November 06, 2026, 23:28 IST
रामनगरी अयोध्या में इस वर्ष होने वाले दसवें दीपोत्सव-2026 को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं. इस बार का दीपोत्सव बेहद खास होगा क्योंकि मुख्य अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति शिरकत करेंगे. अयोध्या को त्रेतायुग की तर्ज पर सतरंगी लाइटों और 30 लाख से अधिक दीपकों की जगमगाहट से सजाया जा रहा है. इसके साथ ही 2500 से अधिक महिलाओं द्वारा एक साथ सरयू आरती और 2100 ड्रोन्स के जरिए प्रभु श्रीराम की लीलाओं का अद्भुत प्रदर्शन मुख्य आकर्षण होगा. इस आयोजन में तीन देशों और सात राज्यों की रामलीला का मंचन भी किया जाएगा.
अयोध्या:- अयोध्या जिसके कण कण में प्रभु राम का वास है. इस अयोध्या में आज त्रेता युग की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है. वजह है दीपावली का विशेष पर्व. धार्मिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि त्रेता युग में जब प्रभु राम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या पहुंचे थे, तब अयोध्यावासियों ने दीप माला जलाकर उनका स्वागत किया था. कुछ ऐसा ही नजारा पिछले 10 वर्षों से योगी सरकार में अयोध्या को देखने को मिल रहा है. एक बार फिर अयोध्या 10 वे दीपोत्सव में दुल्हन की तरह सतरंगी लाइटों से जगमग हो रही है.
2100 ड्रोन्स के आसमान में बिखरेंगे प्रभु श्रीराम के प्रसंग
अयोध्या के सड़क चौक चौराहे और घर पर त्रेता युग जैसा नजारा देखने को मिल रहा है. इस बार के दीपोत्सव में जहां तीन देशों की रामलीला के साथ-सात राज्यों की रामलीला का मंचन किया जाएगा.ऐसे में तीन देशों की चार टीमें रामकथा का मंचन करेंगी.इनमें दक्षिण अफ्रीका की दो, जबकि श्रीलंका और लाओस की एक-एक टीम शामिल है. श्रीलंका की रामलीला में ‘रावणेश्वरा’ की प्रस्तुति खास आकर्षण होगी. तो वहीं 2100 ड्रोन के माध्यम से आसमान में प्रभु राम की जीवन से जुड़े प्रसंग भी आधुनिक तकनीक और भारतीय संस्कृति का के साथ आसमान में नजर आएगा.
देश के उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
इस ऐतिहासिक और विराट आयोजन की गरिमा को बढ़ाने के लिए देश के माननीय उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या पधार रहे हैं. उनके आगमन को लेकर पूरी नगरी को छावनी में तब्दील करने के साथ-साथ अत्यंत सुंदर ढंग से सजाया और संवारा गया है. जिलाधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दीपोत्सव को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उपराष्ट्रपति महोदय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रामकथा पार्क पहुंचकर इन सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रामलीला मंचन का आनंद लेंगे. सुरक्षा के भी व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए हैं.
वैश्विक पटल पर एक बार फिर चमकेगी अयोध्या
जिलाधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी ने बताया कि दीपोत्सव को लेकर लगभग सभी तैयारी पूरी हो चुकी है तीन विदेशी रामलीला को फाइनल कर लिया गया है इसके साथ ही सात राज्यों की रामलीला का मंचन राम कथा पार्क में किया जाएगा. मंचन का आनंद देश के उपराष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राम कथा पार्क पहुंच कर लेंगे इसके साथ ही 2100 ड्रोन के माध्यम से ड्रोन शो होगा जिसमें आसमान में प्रभु राम की लीला का वर्णन किया जाएगा दीपोत्सव को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम है.
About the AuthorDeep Raj DeepakSub-Editor
सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
और पढ़ेंLocation :
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
First Published :
November 06, 2026, 23:28 IST



