जयपुर के इस आलिशान पैलेस में रुकेंगे अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance, लाखों में है एक दिन का किराया

Last Updated:April 21, 2025, 11:03 IST
JD Vance India visit: 21 अप्रैल को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस के साथ जयपुर आ रहे हैं. उनके स्वागत के लिए जयपुर में तैयारियां की जा रही हैं. जेम्स डेविड जयपुर में तीन दिन …और पढ़ेंX

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी के साथ जयपुर आएंगे
हाइलाइट्स
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस जयपुर में तीन दिन रहेंगे.वेंस रामबाग पैलेस होटल में ठहरेंगे.वेंस आमेर महल और जंतर-मंतर का दीदार करेंगे.
जयपुर. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड के जयपुर दौरे के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं. सूत्रों के मुताबिक वेंस के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर आ सकते हैं. वेंस की जयपुर यात्रा के लिए सुरक्षा और अन्य इंतजामों के लिए अमेरिकी सेना के भी बड़े विमान यहां पहुंचे थे और अधिकारियों ने विजिट साइट, एयरपोर्ट और अन्य जगहों का जायजा लिया.
आपको बता दें कि जयपुर दौरे पर आ रहे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी के साथ जयपुर के 190 साल पुराने और सबसे महंगे रामबाग पैलेस होटल में रहेंगे. यह होटल हॉलीवुड-बॉलीवुड स्टार्स के साथ दुनियाभर के सेलिब्रिटीज और तमाम नामचीन हस्तियों का सबसे पसंदीदा होटल है. यहां एक रात का किराया ही लाखों रुपए है, इसलिए रामबाग पैलेस को भारत का सबसे महंगे होटल में से एक माना जाता है.
क्यों खास है ये होटल?जयपुर का रामबाग पैलेस होटल बाहर और अंदर से दिखने में जितना सुंदर है उतना ही अपनी लग्जरी सुविधाओं के लिए फेमस है. होटल में मेहमानों के लिए खासतौर पर भारत के अलग-अलग राज्यों के फेमस लजीज व्यंजन हमेशा मौजूद रहते हैं. इस लग्जरी होटल में एक चाय के कप की कीमत ही इतनी है कि जिससे एक सामान्य व्यक्ति का 2-3 दिन का डिनर हो जाता है. यहां आने वाले VIP गेस्टों के लिए होटल में तमाम सुविधाएं मौजूद हैं जिनमें रॉयल डाइनिंग रूम, एक मास्टर बेडरूम, ड्रेसिंग एरिया, स्विमिंग पूल, फिटनेस हब, सुंदर फूलों का गार्डन, राजशाही छतरियां और महल जो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती हैं. होटल में VIP गेस्टों के लिए हर तरह की भाषा बोलने वाले स्टाफ मौजूद रहते हैं.
आमेर की चंदा’ और ‘पुष्पा’ करेंगी जेम्स डेविड का वेलकमअमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस के स्वागत के लिए खासतौर पर आमेर महल के सूरजपोल गेट पर उनका स्वागत हथिनी चंदा और पुष्पा करेंगी. चंदा और पुष्पा राजपूती श्रृंगार के साथ सजाया जाएगा, जिसमें चांदी की ज्वेलरी से उन्हें सजाया जाएगा. वेंस आमेर महल को घूमने में सबसे ज्यादा समय बिताएंगे, वह किले के हर हिस्से का दीदार करेंगे.
ये रहेगा अमेरिकी उपराष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रमउपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस जयपुर में तीन दिन रहेंगे, जिसके लिए उनके हर मिनट का शेड्यूल तय किया गया है. जानकारी के मुताबिक जेम्स डेविड वेंस 21 अप्रैल रात 9.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से सीधे रात 10 बजे होटल रामबाग पैलेस पहुंचेंगे और एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, उसके बाद दूसरे दिन 22 अप्रेल को सुबह 9 बजे आमेर महल को देखने जाएंगे, फिर सिटी पैलेस और जंतर-मंतर का विजिट भी कर सकते हैं. इसके बाद दोपहर लंच के बाद राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम को राजस्थान के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात प्रस्तावित है. 23 अप्रैल को वह सुबह 9 बजे जयपुर एयरपोर्ट से आगरा के लिए खाना होंगे.
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 21, 2025, 11:03 IST
homerajasthan
जयपुर के इस आलिशान पैलेस में रुकेंगे अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance



