Rajasthan

5 करोड़ दो वरना परिवार खत्म, रोहित गोदारा गैंग के नाम पर डॉक्टर को धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Last Updated:August 23, 2026, 07:54 IST

Rohit Godara Gang Threat: सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में निजी अस्पताल संचालक डॉ. महेंद्र मीणा को रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. आरोप है कि डॉक्टर और जयपुर में रह रहे उनके बेटे को धमकी भरे फोन कॉल किए गए. कॉल रिसीव करना बंद करने के बाद कथित गैंग सदस्य ने वॉइस मैसेज भेजकर धमकाया. डॉ. मीणा ने उदेई मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने परिवार की सुरक्षा बढ़ाकर राउंड द क्लॉक जवान तैनात किए हैं. एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी मामले की मॉनिटरिंग कर रही हैं.

ख़बरें फटाफट

5 करोड़ दो वरना परिवार खत्म, रोहित गोदारा गैंग के नाम पर डॉक्टर को धमकीZoomगंगापुर सिटी में निजी अस्पताल संचालक डॉ. महेंद्र मीणा को रोहित गोदारा गैंग के नाम पर मांगी 5 करोड़ रुपये की रंगदारी

सवाई माधोपुर. गंगापुर सिटी में निजी अस्पताल संचालक को रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. धमकी मिलने के बाद निजी अस्पताल संचालक डॉ. महेंद्र मीणा और उनका परिवार दहशत में है. आरोप है कि गैंग से जुड़े व्यक्ति ने डॉ. मीणा और जयपुर में रह रहे उनके बेटे को फोन कर 5 करोड़ रुपये देने की मांग की. शुरुआत में डॉक्टर और उनके बेटे ने एक-दो बार कॉल रिसीव की, लेकिन लगातार आ रहे फोन के कारण बाद में दोनों ने कॉल उठाना बंद कर दिया.

इसके बाद गैंग के सदस्य ने डॉक्टर को धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजा. इसमें रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई. घटना के बाद डॉ. महेंद्र मीणा ने उदेई मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने डॉक्टर और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है. परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई गई है. सवाई माधोपुर एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी खुद मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं.

डॉक्टर और बेटे को किए गए धमकी भरे कॉल

निजी अस्पताल संचालक डॉ. महेंद्र मीणा के पास धमकी भरे फोन कॉल आए. कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताते हुए 5 करोड़ रुपये की रकम मांगी. आरोप है कि रकम नहीं देने पर डॉक्टर और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई. इसी दौरान जयपुर में रह रहे डॉक्टर के बेटे को भी फोन कर धमकाया गया. शुरुआत में डॉक्टर और उनके बेटे ने एक-दो कॉल रिसीव किए, लेकिन बाद में दोनों ने लगातार आने वाले कॉल उठाना बंद कर दिया. इसके बाद कथित गैंग सदस्य ने डॉक्टर को धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजा. पुलिस अब इस वॉइस मैसेज और फोन कॉल से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है.

उदेई मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज

धमकी के बाद डॉ. महेंद्र मीणा ने उदेई मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस की ओर से धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान, फोन नंबर और उसके संभावित संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है. कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी मामले की कर रहीं मॉनिटरिंग

मामले की गंभीरता को देखते हुए गंगापुर सिटी पुलिस ने डॉक्टर और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है. परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई गई है. पुलिस लगातार परिवार के संपर्क में है. वहीं एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं. पुलिस का कहना है कि सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Sawai Madhopur,Rajasthan

First Published :

August 23, 2026, 07:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj