Tech

5 मिनट में बिक गए सारे iPhone Duo फोन्‍स, ₹3 लाख से शुरू होता है रेट, लोग बोले-देश में भरे पड़े हैं रईस

नई दिल्‍ली. भारत में महंगाई को लेकर अक्‍सर लोग शिकायत करते हैं. लेकिन, क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिंट (Blinkit) पर Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन ड्यूओ (iPhone Duo) पर जिस तरह लोग टूटकर पड़े, उसने बहुत से लोगों को चौंका दिया है. सेल शुरू होने के महज 5 मिनट के भीतर ही iPhone Duo आउट ऑफ स्टॉक हो गया. इस फोन की शुरुआती कीमत ₹2,99,90 है.  इसका टॉप-एंड वेरिएंट ₹4,49,900 तक जाता है. इतनी भारी-भरकम कीमत के बावजूद मिनटों में पूरा स्टॉक खाली होते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया.

Blinkit के संस्थापक अलबिंदर ढींडसा ने X पर एक पोस्‍ट में यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार, 23 अक्टूबर की सुबह 8:15 बजे दिल्ली-एनसीआर में iPhone Duo की सेल लाइव की गई थी. सुबह 8:20 बजे तक सारे फोन बिक गए.. हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया कि सेल में कुल कितने iPhone Duo रखे गए थे. ढींडसा ने कहा कि आने वाले हफ्तों में ग्राहकों के लिए नया स्टॉक उपलब्ध कराने पर तेजी से काम चल रहा है.

2,99,900 रुपये से शुरू होती है कीमत

भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, जबकि इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये तक जाती है. iPhone Duo की भारत में आधिकारिक बिक्री शुरू होते ही दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल स्थित Apple के साकेत स्टोर पर लंबी कतारें और भारी भीड़ देखने को मिली.

iPhone Duo में 7.6 इंच का फ्लेक्सिबल इनर डिस्प्ले दिया गया है, जो फोल्ड होकर 5.4 इंच की बाहरी कवर स्क्रीन वाले कॉम्पैक्ट फोन का रूप ले लेता है. यह स्मार्टफोन नए A20 Pro चिपसेट से लैस है. इसमें 48 मेगापिक्सल का Dual Fusion कैमरा सिस्टम दिया गया है और इसकी बॉडी टाइटेनियम फ्रेम से बनी है.

चार वेरिएंट में उपलब्‍ध है iPhone Duo

भारत में यह स्मार्टफोन चार स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है. इसके 256GB मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपये है, जबकि 512GB वेरिएंट 3,24,900 रुपये में आता है. वहीं, 1TB मॉडल की कीमत 3,74,900 रुपये और 2TB वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये रखी गई है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj