Sports

दुनिया के 5 बल्लेबाज…जिन्होंने वनडे में जड़े सबसे तेज अर्धशतक, 11 साल से नहीं टूटा एबी डिविलियर्स का विश्व कीर्तिमान

होमखेलक्रिकेट

दुनिया के 5 बल्लेबाज…जिन्होंने वनडे में जड़े सबसे तेज अर्धशतक

Last Updated:August 12, 2026, 21:42 IST

5 batsman hits Fastest fifties in ODI history: वनडे क्रिकेट में जब बल्लेबाजों ने मैदान पर कदम रखते ही चौके-छक्कों की बरसात कर दी, तो गेंदबाजों के पसीने छूट गए. एबी डिविलियर्स और मैथ्यू फोर्ड के महज 16 गेंदों पर जड़े सबसे तेज अर्धशतक हों या सनथ जयसूर्या, कुसल परेरा और मार्टिन गप्टिल का 17 गेंदों वाला तांडव इन विध्वंसक पारियों ने वनडे इतिहास को बदलकर रख दिया. उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जाने हैं जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़े. Amazon Prime DayTop Deals Insideदुनिया के 5 बल्लेबाज...जिन्होंने वनडे में जड़े सबसे तेज अर्धशतकZoomदुनिया के पांच बल्लेबाज जिन्होंने वनडे में जड़े सबसे तेज अर्धशतक.

नई दिल्ली. वनडे क्रिकेट का असली रोमांच तब चरम पर पहुंच जाता है, जब मैदान पर कोई बल्लेबाज चौके-छक्कों की ऐसी बरसात कर दे कि गेंदबाज सिर्फ असहाय होकर गेंद को बाउंड्री पार जाते देखते रह जाएं. वनडे इतिहास में यूं तो कई ऐतिहासिक पारियां खेली गई हैं, लेकिन कुछ पारियां ऐसी होती हैं जो सिर्फ मैच का नतीजा नहीं बदलतीं, बल्कि इतिहास के पन्नों में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो जाती हैं.जब भी सबसे आक्रामक और विस्फोटक बल्लेबाजी की बात होगी, तो वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले इन सूरमाओं का नाम सबसे पहले लिया जाएगा. यह कहानी सिर्फ रन बनाने की नहीं, बल्कि क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों के हौसले पस्त करने वाले उस खौफ की है.

जोहान्सबर्ग का वांडरर्स स्टेडियम 18 जनवरी 2015 को ऐतिहासिक तांडव का गवाह बना था. दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला चल रहा था. मैदान पर जब एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने कदम रखा, तो किसी ने नहीं सोचा था कि अगले कुछ ही मिनटों में रिकॉर्ड बुक के सारे पन्ने दोबारा लिखे जाने वाले हैं. डिविलियर्स ने क्रीज पर आते ही मैदान के हर कोने में गगनचुंबी छक्के जड़ने शुरू कर दिए. कैरेबियाई गेंदबाज चाहे यॉर्कर फेंकते या बाउंसर, डिविलियर्स हर गेंद को बाउंड्री के बाहर भेज रहे थे. उन्होंने महज 16 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज पचासा जड़ दिया. उनकी यह आतिशी पारी यहीं नहीं रुकी. डिविलियर्स ने केवल 44 गेंदों पर 149 रन कूट डाले, जिसमें 9 चौके और रिकॉर्डतोड़ 16 छक्के शामिल थे. 338.63 के खौफनाक स्ट्राइक रेट से खेली गई यह पारी आज भी वनडे क्रिकेट की सबसे विध्वंसक पारी मानी जाती है.

10 साल बाद मैथ्यू फोर्ड ने दोहराया एबी डिविलियर्स का कारनामाएबी डिविलियर्स के 16 गेंदों वाले इस अकल्पनीय रिकॉर्ड को तोड़ना तो दूर, इसके करीब पहुंचना भी मुमकिन नहीं लग रहा था. लेकिन 23 मई 2025 को आयरलैंड के डबलिन मैदान पर वेस्टइंडीज के युवा ऑलराउंडर मैथ्यू फोर्ड (Mathew Forde) ने ऐसा धमाका किया कि पूरी दुनिया दंग रह गई. आयरलैंड के खिलाफ इस मैच में निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए फोर्ड ने पहली ही गेंद से आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने आयरिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और दिग्गज डिविलियर्स के सबसे तेज वनडे अर्धशतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. फोर्ड ने अपनी 19 गेंदों की इस पारी में 58 रन बनाए, जिसमें केवल 2 चौके थे, लेकिन उन्होंने 8 विशाल छक्के जड़कर स्टेडियम में मौजूद हर दर्शक को झूमने पर मजबूर कर दिया.

90 के दशक में आक्रामकता का नया पैमाना सनथ जयसूर्याआज के दौर में 16-17 गेंदों में अर्धशतक बनना फिर भी मुमकिन लगता है, लेकिन जरा सोचिए कि 1996 में जब बल्लेबाज संभलकर खेला करते थे, तब सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) ने क्या कहर ढाया होगा. 7 अप्रैल 1996 को सिंगापुर के मैदान पर श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. जयसूर्या ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों और स्पिनरों की ऐसी धुनाई की कि विपक्षी टीम के पसीने छूट गए. उन्होंने केवल 17 गेंदों पर अपना पचासा पूरा कर लिया था. जयसूर्या ने अपनी इस आतिशी पारी में 8 चौके और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 76 रन बनाए. उनका यह रिकॉर्ड लगभग 19 सालों तक अटूट रहा और इसी पारी ने पूरी दुनिया को आधुनिक वनडे क्रिकेट में विस्फोटक शुरुआत की एक नई राह दिखाई.

कुसल परेरा और मार्टिन गप्टिल की 17 गेंदों की तबाही का दोहरा धमाकाजयसूर्या का 17 गेंदों में बना अर्धशतक सालों तक एक मिसाल बना रहा. लेकिन साल 2015 ऐसा रहा जब इस कारनामे को दो अलग-अलग बल्लेबाजों ने दोबारा सच कर दिखाया. 15 जुलाई 2015 को पालेकेले में श्रीलंका के कुसल परेरा ने पाकिस्तान के खिलाफ वही कारनामा दोहराया जो सालों पहले जयसूर्या ने किया था. परेरा ने मैदान के चारों तरफ चौकों की झड़ी लगाते हुए 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 13 चौकों व 2 छक्कों के दम पर 68 रन ठोक डाले.

अभी इस घटना को कुछ ही महीने बीते थे कि 28 दिसंबर 2015 को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में मार्टिन गप्टिल (Martin Giptil) का बल्ला गरजा. श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए गप्टिल ने भी महज 17 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली. गप्टिल अंत तक नाबाद रहे और उन्होंने 9 चौके व 8 छक्कों की मदद से 93 रनों की पारी खेलकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 12, 2026, 21:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj