Entertainment

50 साल में बनी 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में, जिनका कॉन्सैप्ट था सेम, हीरो-हीरोइन ने निभाए डबल रोल, 1 का सीक्वल भी बना

Last Updated:August 13, 2026, 13:17 IST

बॉलीवुड में जुड़वा किरदारों पर बनीं कई यादगार फिल्में, जैसे ‘राम और श्याम’, ‘सीता और गीता’, ‘चालबाज’ और ‘जुड़वा’. दिलीप कुमार, हेमा मालिनी, श्रीदेवी और सलमान खान ने डबल रोल निभाए.

फिल्मी दुनिया में कई कॉन्सैप्ट पर अलग अलग फिल्में देखने को मिलती है. कभी पुर्नजन्म तो कभी बेवफाई पर. ऐसे ही एक जुड़वा भाई-बहनों की कहानियां भी हमेशा से दर्शकों को पसंद आती रही हैं. आज से 50 साल पहले भी इस कॉन्सैप्ट पर फिल्में बनी हैं और आज भी ऐसी कहानियां दर्शकों से मेकर्स को खूब पसंद आती है.

कभी एक जैसे दिखने वाले दो किरदार, पहचान की उलझन, गलतफहमी और फिर कहानी में आने वाले मजेदार ट्विस्ट फिल्मों को दिलचस्प बना देते हैं. ‘सीता और गीता’ से लेकर ‘चालबाज’ और ‘जुड़वा’ तक, बॉलीवुड में इस कॉन्सेप्ट पर कई यादगार फिल्में बनी हैं. चलिए ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं.

सबसे पहले बात करते हैं राम और श्याम की. साल 1976 में आई ये फिल्म एक चर्चित और ब्लॉकबस्टर फिल्म थी जिसमें दिलीप कुमार ने राम और श्याम का डबल रोल प्ले किया. फिल्म में मुमताज, वहीदा रहमान और प्राण जैसे कलाकार भी नजर आए. इस फिल्म का डायरेक्शन थापि चाणक्य ने किया. जिसे दर्शक आज भी यूट्यूब पर देख सकते हैं.

Add as Preferred Source on Google

रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सीता और गीता भी जुड़वा के कॉन्सैप्ट पर बनी थी. साल 1972 में ये एक सुपरहिट फिल्म बनी जिसमें हेमा मालिनी का डबल रोल देखने को मिला. फिल्म में धर्मेंद्र और संजीव कुमार भी थे. इस फिल्म की कहानी और निर्देशन तो अच्छा था ही साथ ही हेमा मालिनी के काम ने भी लोगों का दिल जीत लिया था.कम बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने कई गुना मुनाफा कमाकर ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया था.

चालबाज भी एक शानदार फिल्म थी जिसमें श्रीदेवी ने दो बहनों के डबल रोल प्ले किए. अंजू और मंजू के रूप में श्रीदेवी ने एक भोली तो एक चंट चालाक का किरदार निभाया था. फिल्म में सनी देओल और रजनीकांत भी थे. फिल्म में श्रीदेवी के चुलबुले अंदाज को खूब पसंद किया गया था. साल 1989 में आई फिल्म को पंकज पराशर ने डायरेक्ट किया था. ये फिल्म भी सुपरहिट रही थी. साल की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई कनरे वाली फिल्म के रूप में सफलता हासिल की थी.

जुड़वा नाम की सलमान खान ने भी फिल्म की थी जिसे डेविड धवन ने बनाया था. फिल्म में सलमान खान ने दोहरी भूमिका निभाई थी. साल 1997 में आई फिल्म में रंभा, करिश्मा कपूर और कादर खान जैसे सितारे भी नजर आए थे. ये एक कॉमेडी फिल्म थी जोकि हिट साबित हुई थी.

मगर जब इसका सीक्वल साल 2017 में बना तो ये फ्लॉप रहा. तब डेविड धवन ने अपने बेटे वरुण धवन को लीड रोल में उतारा था जिसे सिर्फ 3.7 की आईएमडीबी रेटिंग मिली थी.

अनिल कपूर भी इस तरह के कॉन्सैप्ट पर दांव खेल चुके हैं. दरअसल वह साल 1990 में कृष्ण कन्हैया फिल्म लाए थे जहां वह डबल रोल में दिखे थे. उनके साथ माधुरी दीक्षित ने भी रीलड रोल प्ले किया था. फिल्म के राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था और ये सुपरहिट साबित हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 13, 2026, 13:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj