Entertainment

5 बॉलीवुड स्टार्स ने हॉलीवुड को मारी ठोकर, इंग्लिश फिल्मों में काम करने से किया साफ इनकार, वजह जान नहीं होगा यकीन

Last Updated:April 25, 2026, 10:20 IST

बीते कुछ सालों में भारतीय कलाकारों ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. कई सितारों ने विदेशी फिल्मों में शानदार काम किया है, लेकिन बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने हॉलीवुड में कदम रखने से साफ इनकार कर दिया था. इन सितारों ने साफ कर दिया था कि वो हिंदी फिल्मों में ही सक्रिय रहना चाहते हैं और इनको दुनियाभर में पहचान दिलाना चाहते हैं.

नई दिल्ली. कंगना रनौत, करीना कपूर, सलमान खान, शाहरुख खान जैसे सितारों ने साफ किया था कि वो सिर्फ हिंदी सिनेमा में काम करना चाहते हैं. वो अपनी भाषा और अपने देश से जुड़े रहना चाहते हैं. कई मौकों पर उन्होंने हॉलीवुड को ठुकराने के पीछे की वजह का खुलासा किया है.

सबसे पहले कंगना रनौत की बात करते हैं. बॉलीवुड क्वीन ने साफ किया था कि हॉलीवुड में करियर बनाने का उनका कोई प्लान नहीं है. वो अपने करियर में जिस मुकाम पर हैं, बहुत खुश हैं. एनआई को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा था, ‘मुझे हॉलीवुड का कोई क्रेज नहीं है. क्योंकि हॉलीवुड का एक खास एजेंडा है कि वे ऐसी फिल्में बनाते हैं जिससे अमेरिका महान दिखे. तो हमें अपना एजेंडा रखना चाहिए. हम क्यों बेवजह वहां जाएं और अमेरिका को महान दिखाने की कोशिश करें?’.

करीना कपूर खान ने करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण में कहा था कि इन दिनों सभी लोग बस पकड़कर हॉलीवुड जा रहे हैं, लेकिन वो ऐसा नहीं करना चाहती हैं. उन्होंने बॉलीवुड में जो मुकाम हासिल किया है, वो उससे बहुत खुश हैं.

Add as Preferred Source on Google

एक बार फिर ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में करण जौहर ने करीना को याद दिलाया कि उन्होंने हॉलीवुड को लेकर क्या कहा था. करण ने उनसे हॉलीवुड में काम करने की इच्छा के बारे में पूछा तो करीना ने कहा, ‘मैं तो यहीं हूं. मुझे अपने इंडियन मूवीज और एक्टिंग में बहुत खुशी मिलती है. बड़ा मजा आता है. हमारे हिंदी फिल्म गाने पर डांस करना, हिंदी डायलॉग्स बोलना, बड़ा मजा आता है. भटिंडा की सिखनी हूं भाई’.

भारत के सबसे सशक्त अभिनेताओं में गिने जाने वाले मनोज बाजपेयी ने एक बार फिर साफ किया है कि वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के पीछे भागने वालों में से नहीं हैं. हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में द फैमिली मैन के अभिनेता ने अपने विचार खुलकर साझा किए. उन्होंने कहा कि हॉलीवुड में काम करना पूरी तरह उनके नियंत्रण में नहीं है और उन्हें समय-समय पर वहां से ऑफर भी मिलते रहते हैं. हालांकि, वह किसी भी प्रोजेक्ट को सिर्फ उसके “हॉलीवुड” टैग के कारण स्वीकार करने में विश्वास नहीं रखते.

मनोज बाजपेयी का मानना है कि किसी भी काम में सम्मान सबसे जरूरी होता है. उनके अनुसार, अगर कोई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट उन्हें एक मजबूत और गरिमापूर्ण भूमिका देता है, तो वह जरूर उस पर विचार करेंगे. लेकिन केवल विदेश में काम करने के लिए अपने करियर को दोबारा शुरुआती स्तर से शुरू करना उन्हें स्वीकार नहीं है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह सिर्फ इसलिए संघर्ष नहीं करना चाहते क्योंकि प्लेटफॉर्म हॉलीवुड है.

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार कहा था कि उन्हें हॉलीवुड फिल्मों में काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री इतनी मजबूत हो जाए कि उसकी तुलना वेस्ट से न हो. 2015 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान ने कहा था कि वो यहां खुश हैं.

भाईजान ने आगे कहा था, ‘मैं यहां खुश हूं. मैंने यहां सम्मान कमाया है और इसमें समय लगा है. मुझे वहां (हॉलीवुड) फिर से मेहनत करनी पड़ेगी सम्मान और प्यार पाने के लिए’. उन्होंने कहा कि उन्हें भारत में बहुत प्यार और सम्मान मिलता है, और इसे बनाने में सालों लगे हैं, इसलिए हॉलीवुड जाने की कोई खास वजह नहीं है.

‘किंग ऑफ बॉलीवुड’ शाहरुख खान ने भी हॉलीवुड न जाने के बारे में बात की. 2008 में बर्लिनाले में ‘ओम शांति ओम’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया था. किंग खान ने आगे कहा था, ‘मेरी इंग्लिश अच्छी नहीं है. अगर मुझे ऐसा रोल मिले जिसमें बोलना न हो, तो शायद मौका बन सकता है’.

किंग खान ने आगे कहा, ‘मेरे पास एक्टर के तौर पर कोई खास USP नहीं है. मुझे कोई खासियत नहीं है. मुझे कुंग फू नहीं आता. मैं लैटिन सालसा नहीं डांस करता. मैं इतना लंबा भी नहीं हूं. मुझे लगता है, मैंने यूरोप की कुछ फिल्में देखी हैं—मेरे लिए वहां कोई जगह नहीं है. मैं इतना टैलेंटेड नहीं हूं. इसलिए मैं भारत में ही काम करना चाहता हूं और उम्मीद है कि भारतीय सिनेमा को दुनिया तक ले जाऊं. यही मेरी ख्वाहिश है.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 25, 2026, 10:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj