Rajasthan

अजमेर में कुत्ते ने बच्चे को उठाया

Last Updated:April 25, 2026, 10:24 IST

Ajmer Stray Dog Attacks: अजमेर के पीसांगन थाना क्षेत्र के कलेसरा गांव में एक आवारा कुत्ता झोपड़ी से डेढ़ महीने के बच्चे को उठाकर ले गया. घटना के समय पिता काम पर थे और माँ खाना बना रही थी. बड़े भाई के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने कुत्ते का पीछा कर बच्चे को छुड़ाया. गंभीर रूप से घायल मासूम को अजमेर के जेएलएन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. इस घटना ने इलाके में आवारा कुत्तों के खतरे और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ख़बरें फटाफट

Ajmer Dog Attack News: झोपड़ी से मासूम को उठा ले गया कुत्ताZoomअजमेर में कुत्ते ने बच्चे को उठाया

अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र अंतर्गत कलेसरा गांव में शनिवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया पेश आया है. यहाँ एक आवारा कुत्ता घर के अंदर सो रहे महज डेढ़ महीने के मासूम बच्चे को उठाकर ले गया. इस हमले में बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया है, जिसे लहूलुहान हालत में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम बच्चे के इलाज में जुटी हुई है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार, कलेसरा गांव के एक श्रमिक परिवार का यह मासूम अपनी झोपड़ी के अंदर सो रहा था. बच्चे के पिता अपने काम पर गए हुए थे और माँ घर के बाहर खाना बनाने में व्यस्त थी. इसी दौरान एक आवारा कुत्ता दबे पांव झोपड़ी के अंदर दाखिल हुआ और सोते हुए बच्चे को अपने जबड़े में दबाकर भागने लगा. मासूम की किस्मत अच्छी थी कि पास ही खेल रहे उसके बड़े भाई की नज़र कुत्ते पर पड़ गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया.

शोर सुनकर दौड़े ग्रामीण और परिजनबड़े भाई के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर माँ और आसपास के ग्रामीण तुरंत कुत्ते के पीछे दौड़े. लोगों को अपनी ओर आता देख कुत्ता बच्चे को घायल अवस्था में रास्ते में ही छोड़कर भाग निकला. जब परिजनों ने बच्चे को उठाया, तो वह बुरी तरह जख्मी हो चुका था. कुत्ते के दांतों के निशान बच्चे के कोमल शरीर पर गहरे घाव कर चुके थे. परिजन आनन-फानन में उसे लेकर पीसांगन अस्पताल पहुँचे, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया.

ICU में भर्ती है मासूमजेएलएन अस्पताल के अधीक्षक के अनुसार, बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उसे आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया गया है. डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है. इस घटना के बाद से कलेसरा गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर भारी रोष व्याप्त है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वे बस अपने कलेजे के टुकड़े के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

First Published :

April 25, 2026, 10:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj