Entertainment

7.20 मिनट वाला इकलौता बॉलीवुड रोमांटिक गाना, जिसमें हैं 40 से ज्यादा मूवीज के नाम, गिनते-गिनते थक जाएंगे आप

Last Updated:May 15, 2026, 07:49 IST

बॉलीवुड में रोमांटिक गानों की कमी कभी नहीं रही. कभी बारिश में भीगा प्यार, कभी आंखों से होता इश्क और कभी दिल टूटने का दर्द… हिंदी सिनेमा ने हर एहसास को सुरों में पिरोया है. लेकिन 90 के दशक में एक ऐसा गाना आया, जिसने सिर्फ अपने संगीत या रोमांस से नहीं, बल्कि अपने अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया. क्या आप उस गाने के बारे में जानते हैं, जिनमें 40 से ज्यादा फिल्मों के नाम हैं?

नई दिल्ली. बॉलीवुड के इतिहास में ऐसे कई गाने हैं जो अपने संगीत, अभिनय या फिर किसी अनोखी वजह से लोगों के दिलों में बस गए. लेकिन कुछ गीत ऐसे भी होते हैं, जिनमें छिपी हुई पहेली उन्हें और भी खास बना देती है. आज हम आपको एक ऐसे ही रोमांटिक गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो करीब 7 मिनट 20 सेकेंड है और इस गाने में करीब 40 से ज्यादा नाम हैं या ये कहें कि पूरा गाना ही फिल्मों के नाम पर हैं. ये गाना आपने सुना तो कई बार होगा, लेकिन शायद ही कभी नोटिस किया हो. खास बात यह है कि यह सुपरहिट गाना उस फिल्म का हिस्सा था जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इस गाने ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई और सुपरहिट साबित हुआ. 

यह शानदार रोमांटिक गीत 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘पत्थर के फूल’ का है, जिसमें सलमान खान और उस समय की डेब्यू कर रहीं रवीना टंडन मुख्य भूमिका में थे. फिल्म का निर्देशन अनंत बलानी ने किया था, जबकि संगीत राम-लक्ष्मण की जोड़ी ने दिया था. गाने के बोल देव कोहली और रविंदर रावल ने लिखे थे. इसके अनोखी लिरिक्स को एसपी बालासुब्रमण्यम और लता मंगेशकर ने अपनी जादुई आवाज से सजाया था. 90s का नॉस्टेल्जिक रोमांस आज भी दर्शकों को बांधे रखता है.

यह शानदार रोमांटिक गीत 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘पत्थर के फूल’ का है, जिसमें सलमान खान और उस समय की डेब्यू कर रहीं रवीना टंडन मुख्य भूमिका में थे. फिल्म का निर्देशन अनंत बलानी ने किया था, जबकि संगीत राम-लक्ष्मण की जोड़ी ने दिया था. गाने के बोल देव कोहली और रविंदर रावल ने लिखे थे. इसके अनोखी लिरिक्स को एसपी बालासुब्रमण्यम और लता मंगेशकर ने अपनी जादुई आवाज से सजाया था. 90s का नॉस्टेल्जिक रोमांस आज भी दर्शकों को बांधे रखता है.

Add as Preferred Source on Google

ये गाना है ‘कभी तू छलिया लगता है’. इस गाने का बोल है ‘कभी तू छलिया लगता है, कभी दीवाना लगता है, कभी अनाड़ी लगता है, कभी आवारा लगता है…’ और फिर यह सिलसिला आगे बढ़ता है. गाने के बोल इस तरह से गढ़े गए हैं कि हर एक शब्द किसी न किसी बॉलीवुड फिल्म के नाम से जुड़ जाता है. जैसे हीरो सलमान खान के किरदार के लिए ‘छलिया’, ‘दीवाना’, ‘अनाड़ी’ और ‘आवारा’ जैसे शब्द उछाले जाते हैं.

इसके जवाब में हीरोइन के किरदार को ‘नूरी’, ‘जूली’, ‘चांदनी’, ‘बॉबी’ और ‘पापिन’ कहा जाता है. ये सारे शब्द बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के नाम हैं. इसी तरह गाने में आगे ‘जुगनू’, ‘जंगली’, ‘फंटूश’, ‘शबनम’, ‘चिंगारी’, ‘नागिन’, ‘जोगन’, ‘लीडर’, ‘लोफर’, ‘हीरो’ और ‘जोकर’ जैसे कई नाम गुनगुनाए गए हैं.

फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी और एक अमीर परिवार की बेटी के प्यार की थी, लेकिन कहानी दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. हालांकि, फिल्म का यह गाना अलग ही स्तर पर हिट हो गया. गाने के बोल देव कोहली और रविंदर रावल ने लिखे थे.

सलमान खान उस समय अपने करियर के शुरुआती दौर में थे. मैंने प्यार किया की सफलता के बाद उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पत्थर के फूल बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी उतरी. वहीं, दूसरी तरफ रवीना टंडन ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म हिट रही. इसके साथ ही रवीना की खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा.

दिलचस्प बात यह भी है कि आज के दौर में जहां गाने मुश्किल से 2-3 मिनट के होते हैं, वहीं उस समय 7 मिनट से ज्यादा लंबे गाने भी लोगों को बांधे रखते थे. ‘कभी तू छलिया लगता है’ उसी दौर की याद दिलाता है, जब गानों में सिर्फ धुन नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी और कहानी भी होती थी.

<br />इस फिल्म की कहानी और डायलॉग्स सलीम खान ने लिखे थे. 2 करोड़ में बनी इस फिल्म करीब 5 करोड़ 80 लाख का कलेक्शन किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इस फिल्म के बाद रवीना का न्यू फेस ऑफ द ईयर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj