Rajasthan

खाटूश्याम जी मंदिर: संध्या आरती का समय बदला, जानें नया टाइम

होमताजा खबरधर्म

खाटूश्याम मंदिर में बदला संध्या आरती का समय, अब 7 बजे होगी आरती, जानें टाइमिंग

Last Updated:September 16, 2026, 16:39 IST

Khatu Shyam Ji Mandir Aarti Timing : विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर में संध्या आरती के समय में बदलाव किया गया है, अब यह आरती शाम 7 बजे होगी. श्री श्याम मंदिर कमेटी ने भक्तों से नई समय-सारणी के अनुसार दर्शन के लिए आने की अपील की है. नई व्यवस्था के अनुसार, अब संध्या आरती शाम 7:00 होगी इससे पहले ये आरती 7:15 बजे होती थी.

ख़बरें फटाफट

KhatuShyam Ji Mandir Aarti: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर के भक्तों के लिए बड़ी अपडेट है. श्री श्याम मंदिर कमेटी ने मंदिर की संध्या आरती के समय में बदलाव किया है. इसको लेकर आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी गई है. ऐसे में अगर कोई भक्त खाटूश्याम जी मंदिर में होने वाली संध्या आरती में शामिल होना चाहता है तो, नई समय-सारणी के बारे में जरूर जान ले. कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर परंपरा के अनुसार समय समय पर बाबा श्याम के मंदिर की आरती के समय में बदलाव होता है. उन्होंने बताया कि खाटूश्याम जी मंदिर में रोजाना पांच प्रमुख आरतियां होती हैं.

सभी आरती का अपना अगल अलग धार्मिक महत्व है. इन पांच आरतियों में दो सबसे खास होती है. क्योंकि इनमें बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया जाता है और भक्तों को अलग-अलग रूपों में दर्शन प्राप्त होते हैं. ऐसे में मंदिर कमेटी ने इन्हीं दो आरती में से एक संध्या आरती के समय में बदलाव किया है. जारी सूचना के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी से खाटूश्याम जी मंदिर में 15 सितम्बर से ये बदलाव किया गया है.

ये रहेगा आरती का नया टाइमश्री श्याम मंदिर कमेटी ने अनुसार बाबा श्याम की संध्या आरती के समय में बदलाव किया गया है. इस आरती में सबसे अधिक भक्त शामिल होते हैं. नई व्यवस्था के अनुसार, अब संध्या आरती शाम 7:00 होगी इससे पहले ये आरती 7:15 बजे होती थी. मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नई समय-सारणी के अनुसार ही दर्शन के लिए आएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

ये है सभी आरतियों का समयश्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, अभी गर्मी के समय मंदिर खुलते ही बाबा श्याम की सबसे पहली मंगला आरती सुबह 4:30 बजे होती है. इसके बाद दूसरी श्रृंगार आरती होती है, जिसमें बाबा श्याम का विशेष सजावट की जाती है. उन्हें रंग-बिरंगे फूलों और देव वस्त्रों से सजाया जाता है. इस आरती के समय में भी समय समय पर बदलाव किया जाता है. यह आरती सुबह 7:15 होती है. इसके अलावा तीसरी भी इसके बाद तीसरी भोग आरती दोपहर 12:30 बजे अपने तय समय पर ही होगी, जिसमें बाबा को विशेष पकवानों का भोग लगाया जाता है. इसके बाद चौथी संध्या आरती होती है. अभी इसी आरती के समय में बदलाव हुआ है. यह आरती शाम 7:00 बजे होगी. वहीं, दिन की अंतिम शयन आरती रात 10:00 बजे होगी, जिसके बाद आम दिनों में मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं.

जानिए कौन हैं बाबा श्यामबाबा श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है. महाभारत युद्ध के दौरान भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की ओर से युद्ध में उतरने जा रहे थे, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश में उनसे शीश दान मांगा. बर्बरीक ने बिना झिझक भगवान कृष्ण को अपना शीश दान कर दिया. इससे प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि कलियुग में उन्हें श्याम नाम से पूजा जाएगा और वे हारे हुए लोगों के सहारा बनेंगे. तभीसे बाबा श्याम भक्तों के बीच हारे के सहारे के नाम से पूजे जाते हैं.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Sikar,Sikar,Rajasthan

First Published :

September 16, 2026, 16:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj