Rajasthan

भिवाड़ी में 16 साल के लड़के को दी थर्ड डिग्री, वेंटिलेटर पर पहुंचा नाबालिग, थाने के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी

Last Updated:April 26, 2026, 22:31 IST

Bhiwadi Police Custody Case: खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में पुलिस पर एक नाबालिग को अवैध हिरासत में लेकर थर्ड डिग्री यातना देने का गंभीर आरोप लगा है. परिजनों का कहना है कि 16 वर्षीय लड़के को घर से उठाकर बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे वेंटिलेटर पर भर्ती कराना पड़ा. कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में परिजन चौपानकी थाने में धरने पर बैठ गए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR की मांग की. वहीं एसपी ने मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा कि रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

ख़बरें फटाफट

भिवाड़ी में नाबालिग को दी थर्ड डिग्री, वेंटिलेटर पर पहुंचा नाबालिगZoomभिवाड़ी में नाबालिग को दी थर्ड डिग्री, वेंटिलेटर पर पहुंचा नाबालिग

अलवर: खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में यूआईटी थाने में एक नाबालिग बालक के साथ पुलिस की कथित अवैध हिरासत, बर्बर मारपीट और थर्ड डिग्री यातना का आरोप लगा है परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर मारपीट का आरोप लगाते हुए भिवाड़ी एसपी से पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत की लेकिन जब ना तो पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई और ना ही मामला दर्ज किया गया तो मामले ने तूल पकड़ लिया और रविवार देर शाम करीब आठ बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में परिजन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चोपानकी थाने में धरने पर बैठ गए और मामला दर्ज कर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे परिवार ने चौपानकी थानाधिकारी को लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि पुलिस कर्मियों ने 16 वर्षीय उनके नाबालिग लड़के को घर से जबरन उठाया और इतनी बुरी तरह पीटा कि उसे वेंटिलेटर पर भर्ती करना पड़ा परिजनों ने बताया कि 21 अप्रैल को शाम करीब 3 बजे थाना भिवाड़ी फेस-3 से सिपाही गोपाल और अन्य पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे.

उन्होंने उनके नाबालिग लड़के को पूर्ण स्वस्थ अवस्था में जबरदस्ती बंधक बनाकर ले गए. उसके बाद परिवार के चचेरे भाई को थाना प्रभारी दारासिंह मीणा का फोन आया. बातचीत के दौरान उनके नाबालिग लड़के ने रोते हुए बताया कि पुलिस वाले उसे बुरी तरह मार रहे हैं और मदद की गुहार लगाई. डर के कारण परिवार उसी दिन थाने नहीं पहुंच सका.

हिरासत में लेकर बर्बर मारपीट और थर्ड डिग्री यातना दी22 अप्रैल को सुबह 9 बजे नाबालिग के पिता और चचेरे भाई थाने पहुंचे, जहां सिपाही गोविंद ने बिना अधिकारी की अनुमति के मिलने से इनकार कर दिया. दोपहर करीब 12:30 बजे थाना प्रभारी दारासिंह मीणा ने फिर फोन कर बताया कि नाबालिक को स्टार हॉस्पिटल, भिवाड़ी में भर्ती कराया गया है और आधार कार्ड लेकर तुरंत पहुंचने को कहा परिवार जब अस्पताल पहुंचा तो उनका लड़का बेहोशी की हालत में वेंटिलेटर पर था. डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई और बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी. पुलिसकर्मी पवन यादव उनके नाबालिग लड़के को निम्स हॉस्पिटल, जयपुर ले गया जहां उसके पिता और चचेरे भाई भी साथ गए चचेरे भाई ने लड़के की गंभीर हालत की वीडियो और फोटो लेने की कोशिश की तो मौजूद पुलिस कर्मी पवन यादव और SHO दारासिंह मीणा ने उन्हें धमकाया और वीडियो डिलीट करा दिया. परिवार का आरोप है कि यह मामले को दबाने की कोशिश थी शिकायत में स्पष्ट रूप से कहा है कि थाना प्रभारी दारासिंह मीणा, सिपाही गोपाल, गोविंद, पवन यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने नाबालिग लड़के को अवैध हिरासत में लेकर बर्बर मारपीट और थर्ड डिग्री यातना दी, जो कानूनन दंडनीय अपराध है.

पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगीउन्होंने चौपानकी थानाधिकारी से लिखित शिकायत देकर मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उनके गंभीर नाबालिग लड़के का उचित मेडिकल कराया जाए. वही चौपानकि थाने में धरने पर बैठे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा की पुलिस कस्टडी में नाबालिक के साथ थर्ड डिग्री का प्रयोग कर उसे यातना देना बड़ा ही गंभीर मामला है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. परिजन एसपी से भी मिले थे लेकिन एसपी ने भी कोई कार्रवाई नहीं की तो मजबूरन उन्हें धरने पर बैठना पड़ा. जब तक मामला दर्ज कर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी वह धरने पर बैठे रहेंगे. इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और थाना अधिकारी सहित सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाए और घायल नाबालिक का मेडिकल कराया जाए भिवाड़ी एसपी ब्रजेश उपाध्याय ने बताया की युवक के फेफड़ों में इन्फेक्शन डायग्नोज हुआ है.

धरना खत्म करने का आग्रह किया जा रहाजिसका जयपुर के निम्स अस्पताल में यूआईटी थाना अधिकारी दारा सिंह अपनी देखरेख में खुद इलाज करवा रहे हैं. पुलिस पहले युवक के इलाज को प्राथमिकता दे रही है. बाकी इस पूरे मामले की एडिशनल एसपी अतुल साहू जांच कर रहे हैं. उन्हें निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच में जो भी रिपोर्ट आएगी उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी अगर पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. धरने पर बैठे नेताओं से भी बात हो गई है उनको भी उचित और निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और फिलहाल धरना खत्म करने का आग्रह किया जा रहा है

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

First Published :

April 26, 2026, 22:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj