90s की 2 हीरोइन, 36 घंटे लगातार किया करती थीं काम, दोनों की गोविंदा संग सुपरहिट थी जोड़ी

Last Updated:September 23, 2026, 22:06 IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन हाल ही में ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के सेमी-फिनाले में स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचीं. शो के सेट पर उन्होंने जज और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ 90 के दशक की कई पुरानी यादें शेयर कीं. इस दौरान दोनों ने बताया कि उस दौर में फिल्मों की शूटिंग को लेकर उनकी जिंदगी कितनी व्यस्त रहती थी.
करिश्मा ने बताया कि एक सेट से दूसरे सेट तक पहुंचना, रास्ते में कपड़े बदलना और फिर तुरंत अगले शूट के लिए तैयार हो जाना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था. 90 के दशक में दोनों ने जिस तरह लगातार कई फिल्मों के लिए काम किया, वह दौर आज भी उनकी यादों में खास जगह रखता है.
रवीना की बात पर करिश्मा कपूर ने भी 90 के दशक की अपनी यादें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि उस समय ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग फिल्म सिटी में ही होती थी. दोनों सुबह करीब 7 बजे से काम शुरू कर देती थीं और कई बार अलग-अलग सेट पर एक-दूसरे को आते-जाते देखती थीं.
अपनी बात का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी फिल्म में उनका किरदार अमीर और बिगड़ी हुई लड़की का होता था, तो कई बार यही किरदार छह अलग-अलग फिल्मों के सेट पर भी निभाना पड़ता था.
Add as Preferred Source on Google
रवीना ने आगे बताया कि लगातार कई फिल्मों पर काम करने की वजह से एक समय ऐसा भी आता था, जब उन्हें अपने किरदार तक याद नहीं रहते थे. कई फिल्मों में एक जैसे रोल होने की वजह से उन्हें बस सेट पर पहुंचकर वही करना होता था, जो उनसे कहा जाता था.
रवीना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद 90 के दशक में सिर्फ दो हीरोइनें ऐसी थीं, जो 24 घंटे में 36 घंटे काम करती थीं. इनमें एक करिश्मा कपूर थीं और दूसरी वह खुद थीं. उन्होंने बताया कि एक ही दिन में करीब छह अलग-अलग प्रोडक्शन के सेट पर जाना पड़ता था. किसी सेट पर दो घंटे शूटिंग होती थी, तो कहीं डेढ़ घंटे और किसी दूसरे सेट पर तीन से चार घंटे बिताने पड़ते थे.
रवीना ने बताया कि 90 के दशक में वह और करिश्मा कपूर एक दिन में कई फिल्मों के सेट पर शूटिंग करती थीं. काम इतना ज्यादा होता था कि कई बार उन्हें खुद भी याद नहीं रहता था कि वह किस फिल्म में कौन सा किरदार निभा रही हैं.
बता दें कि रवीना ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. वहीं करिश्मा कपूर ने भी कई हिद दी हैं. 90 के दशक में दोनों की जोड़ी गोविंदा के साथ काफी हिट मानी जाती थीं. दोनों ने अपने करियर में गोविंदा के साथ कई फिल्मों में काम किया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 23, 2026, 22:06 IST



