Entertainment

‘दिल धड़कने दो’ के लिए लिया ऑडिशन, फिर फिल्म से कर दिया बाहर, एक्टर का खुलासा- ‘मुझे बताया भी नहीं गया’

Last Updated:March 15, 2025, 17:27 IST

आदि ईरानी ‘वेलकम’, बाजीगर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्हें ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और वह सेलेक्टर भी हो गए थे लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया. आदि ई…और पढ़ें'दिल धड़कने दो' के लिए लिया ऑडिशन, फिर फिल्म से कर दिया बाहर

साल 2015 में रिलीज हुई थी दिल धड़कने दो फिल्म.

हाइलाइट्स

आदि ईरानी को ‘दिल धड़कने दो’ से बाहर किया गया.जोया अख्तर ने परमीत सेठी को किया था कास्ट.फिल्म से हटाने की नहीं दी गई थी जानकारी.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर आदि ईरानी ने अपने करियर में कई यादगार किरदारों को बड़े पर्दे पर उतारा है. वैसे वह अधिकतर मूवीज में निगेटिव रोल्स में नजर आए हैं. हाल ही में आदि ईरानी ने इंडस्ट्री में अपने खराब अनुभव को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें ‘दिल धड़कने दो’ में एक रोल मिला था, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह परमीत सेठी को कास्ट कर लिया गया.

यूट्यूब चैनल Filmytantra Media को दिए इंटरव्यू में आदि ईरानी ने कहा, ‘दिल धड़कने दो में के लिए मैंने ऑडिशन दिया, उन्हें अच्छा लगा. मुझे रोल के लिए सेलेक्ट कर लिया गया. फिर जोया अख्तर ने मुझे फोन किया और बोला कि क्या आप फिर एक और ऑडिशन देंगे. मैंने कहा कि ठीक है, उन्होंने खुद मेरा ऑडिशन लिया था. मैंने जोया को समझाया कि मैं नहीं चाहता कि मेरा किरदार पूरी फिल्म में दिखे, भले ही सीन्स कम हों, लेकिन उनमें क्वालिटी होनी चाहिए.’

परमीत सेठी को कर लिया कास्टआदि ईरानी ने बताया कि जब वह ‘वेलकम बैक’ की शूटिंग कर रहे थे, तब जोया ने परमीत सेठी को सेलेक्ट कर दिया था, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई. उन्होंने बताया, ‘जोया ने मुझे बताया कि अगर उनके पास ऐसा कुछ होगा, तो वह मुझे कॉल करेंगी. उस समय मुझे एहसास हुआ कि मुझे वह रोल नहीं मिलने वाला है. जब मुझे दूसरी बार ऑडिशन के लिए बुलाया गया, तो एक अलग किरदार की लाइन्स दी गईं. मुझे समझ में आ गया था कि उन्हें वह रोल नहीं मिलने वाला है, जिसके लिए उन्होंने पहले ऑडिशन दिया था. मुझे इसके बारे में बताया भी नहीं गया.’

आदि ईरानी को नहीं दी गई जानकारीएक्टर का कहना है कि उन्हें जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ से बाहर दिया गया था, लेकिन इस बारे में उन्हें बताया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा, ‘यह प्रोफेशनल तो नहीं है, लेकिन कौन जानता है कि वह क्या सोच रही थीं. किसी एक्टर को यह बताना बहुत मुश्किल होता है कि उन्हें हटा दिया गया है. इंडस्ट्री में लोग बहुत स्पष्ट और खुले नहीं होते हैं. यही मैं महसूस करता हूं.’ उन्होंने यह भी बताया कि अब डायरेक्टर और प्रोड्यूसर केवल पैसे कमाने के लिए फिल्में बना रहे हैं और कहानियों में अब इमोशनल टच नहीं रह गया है.

न कट्टा…न गोली और न ही दुनाली, 7.4 रेटिंग वाली सीरीज है दिल जीतने वाली, OTT पर नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

साल 2015 में रिलीज हुई थी फिल्मबताते चलें कि जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी ‘दिल धड़कने दो’ साल 2015 में रिलीज हुई थी. इसमें अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, फरहान अख्तर और शेफाली शाह नजर आए थे.


First Published :

March 15, 2025, 17:27 IST

homeentertainment

‘दिल धड़कने दो’ के लिए लिया ऑडिशन, फिर फिल्म से कर दिया बाहर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj