Jaipur Gold Silver Price: सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं, चांदी के दाम में भी गिरावट, जानिए मार्केट में आज का रेट

Last Updated:April 07, 2025, 07:34 IST
Jaipur Gold Silver Price: जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोना और और चांदी के भाव में कोई गिरावट या बढ़ोतरी नहीं आई है. आज शुद्ध सोने के भाव में 00 रुपए का बदलाव आया है. इसके अलावा चांदी में पिछले चार दिन से लगाता…और पढ़ें
आज सोना और और चांदी के भाव में कोई गिरावट या बढ़ोतरी नहीं आई
सोना और चांदी के भाव में लगातार भारी गिरावट के कारण आम लोगों और व्यापारियों को राहत मिली है. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी की है. दोनों के भावों में आज कोई बदलाव नहीं आया है.
ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि मलमास के कारण मार्केट में सोना और चांदी की मांग कम है. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं. इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले, आज 7 अप्रैल को सोना और चांदी के भाव है.
सोना और चांदी के भाव स्थिर जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोना और और चांदी के भाव में कोई गिरावट या बढ़ोतरी नहीं आई है. आज शुद्ध सोने के भाव में 00 रुपए का बदलाव आया है. इसके भाव 91,400 रुपए प्रति दस ग्राम बने हुए है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी कोई कमी या उछाल नहीं आया है. इसके भाव 85,200 रुपए प्रति दस ग्राम है. इसके अलावा चांदी में पिछले चार दिन से लगातार गिरावट के के कारण इसके भाव में भारी कमी आई है. रिकॉर्ड तोड़ गिरावट के कारण चांदी में चार दिन में 10 हजार रुपए के आसपास की कमी आई है.आज इसके भाव में कोई बदलाव नहीं आया है. इसके भाव 91,000 रुपए प्रति किलो हैं.
वेडिंग सीजन के कस्टमर खुशपिछले दिनों आई गिरावट से शादी-ब्याज के सीजन में ज्वैलरी खरीदार खुश हो रहे हैं. अप्रैल में शादियों के मुहूर्त शुरू हो गए हैं. एक्सपोर्ट के अनुसार आगामी दिनों में सोना और चांदी के भाव में कमी आ सकती है. हालांकि अभी मार्केट में सोना और चांदी की मांग में कमी है. लेकिन, वेडिंग सीजन में इनकी डिमांड फिर बढ़ जाएगी. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि आगमी दिनों में दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट आ सकती है. इसके अलावा अभी वैश्विक स्तर पर भी दोनों कीमती धातुओं की डिमांड कम हो गई है.
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 07, 2025, 07:34 IST
homebusiness
सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं, चांदी के दाम में भी गिरावट, जानें आज का रेट



