Rajasthan

खुशी बनकर चैट करती थी युवती, मिलने के बहाने लगाती थी लाखों का चूना, अब खुल गया पूरा खेल!

Last Updated:April 08, 2025, 18:45 IST

Dholpur News: धौलपुर में एक युवक को इंस्टग्राम पर चैट करना भारी पड़ गया. उसे तकरीबन 2 लाख रुपए का चूना लग गया था. धमकाकर उससे 4 लाख की मांग की गई थी. अब पुलिस ने गैंग आखिरी सदस्य को गिरफ्तार कर लिया.खुशी बनकर चैट करती थी युवती, मिलने के बहाने लगाती थी लाखों का चूना, खुला राज!

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

हाइलाइट्स

धौलपुर में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश.आरोपी ओमकार ठाकुर गिरफ्तार, 20 हजार का इनाम था.पीड़ित से 2 लाख की ठगी, 4 लाख की मांग की थी.

रिपोर्टः हरिवीर शर्मा

धौलपुरः राजस्थान के धौलपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां के युवती ‘खुशी’ नाम की प्रोफाइल बनाकर लोगों को ठगने का काम कर रही थी. वह लोगों से चैट पर प्यारी-प्यारी बातें करती और प्रेमजाल में फंसाकर होटल मिलने के लिए बुलाती. थोड़ी ही देर में वह किसी को भी लाखों को चूना लगा डालती थी. अब पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह के आखिरी आरोपी को गिरफ्तार किया.

धौलपुर में हनीट्रैप के एक बड़े मामले में बसेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी ओमकार ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पिछले तीन महीनों से फरार चल रहा था. यह मामला 31 दिसंबर 2024 का है. जब पीड़ित सचिन सिंघल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर ‘खुशी’ नाम की एक लड़की से उनकी दोस्ती हुई. कुछ दिनों की बातचीत के बाद लड़की ने उन्हें धौलपुर बुलाया और दोनों एक होटल में मिले.

लेकिन कुछ ही देर बाद कहानी ने नया मोड़ ले लिया. लड़की ने सचिन को धमकाया कि वह उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर देगी. जिसके बाद वहां चार और लोग आ पहुंचे और सभी ने मिलकर सचिन से 4 लाख रुपए की मांग की. दबाव डालकर आरोपियों ने उसके परिवार से 2 लाख रुपए मौके पर ही वसूल लिए, जबकि बाकी 2 लाख बाद में देने को कहा. पुलिस ने फरार आरोपी ओमकार ठाकुर को हरजूपुरा थाना बसेड़ी से गिरफ्तार किया.

पुलिस ने उसके पास से 5 हजार रुपए की नकदी भी बरामद की है. धौलपुर के पुलिस अधीक्षक ने ओमकार की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. इस प्रकरण में पहले ही प्रह्लाद, हजारी, पंकज, मोनू धोबी, हरिओम और निक्की को गिरफ्तार किया जा चुका है और अब ओमकार की गिरफ्तारी के साथ मामले की अहम कड़ी पुलिस के हाथ लग गई.

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

April 08, 2025, 18:45 IST

homerajasthan

खुशी बनकर चैट करती थी युवती, मिलने के बहाने लगाती थी लाखों का चूना, खुला राज!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj