Rajasthan

मजदूर नहीं मिले तो खुद मैदान में उतरे धौलपुर के जवान, आलू की बोरियां उठाकर खुलवाया हाईवे, पेश की मानवता की मिसाल

Last Updated:October 29, 2026, 10:47 IST

Dholpur Police Humanity: धौलपुर में आगरा-मुंबई हाईवे पर सागरपाड़ा चौकी के पास आलू से भरा ट्रक पलटने से भारी जाम लग गया. रात का समय होने के कारण मजदूर उपलब्ध नहीं थे. ऐसे में स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी मनोज गुर्जर और सुभाष भास्कर ने खुद सड़क पर बिखरी आलू की भारी बोरियां उठानी शुरू कर दीं. जवानों की इस त्वरित पहल से हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका. दोनों पुलिसकर्मियों के इस मानवीय कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है.

ख़बरें फटाफट

धौलपुर: धौलपुर पुलिस का मुख्य कार्य अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना और जिले में कानून-व्यवस्था कायम रखना है. लेकिन जब कोई नागरिक या राहगीर संकट में हो, तो उसकी निस्वार्थ मदद करना भी पुलिस महकमे का एक अहम फर्ज बन जाता है. धौलपुर में दो जांबाज पुलिसकर्मियों ने कुछ ऐसा ही सराहनीय कार्य करके मानवता और सेवा की अद्भुत मिसाल पेश की है. इन जवानों ने अपने इस कार्य से साबित कर दिया है कि खाकी वर्दी केवल कानून का प्रतीक नहीं, बल्कि संकट के समय सेवा, समर्पण और सहायता का भी पर्याय है.

घटना धौलपुर शहर से गुजरने वाले आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) की है, जहां सागरपाड़ा पुलिस चौकी के पास देर रात आलू की बोरियों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. भीषण हादसे के बाद ट्रक में लदी सैकड़ों आलू की बोरियां पूरी सड़क पर बिखर गईं. व्यस्त हाईवे पर बीच सड़क आलू की बोरियां बिखर जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. रात का वक्त होने के कारण मौके पर कोई मजदूर या भारी क्रेन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी, जिससे हाईवे को खाली कराना बड़ी चुनौती बन गया.

जवानों ने संभाला मोर्चा, खुद उठाकर हटाईं आलू की बोरियांघटना की जानकारी मिलते ही धौलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की सागरपाड़ा पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल मनोज गुर्जर और सुभाष भास्कर बिना कोई समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थिति की गंभीरता और हाईवे पर लगे लंबे जाम को देखकर दोनों जवानों ने तुरंत कदम उठाने का फैसला किया. मजदूरों के न मिलने पर मनोज गुर्जर और सुभाष भास्कर ने वर्दी की परवाह किए बिना खुद ही सड़क से भारी बोरियां उठानी शुरू कर दीं. रात के अंधेरे में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर सभी बोरियों को सड़क किनारे रखवाया और यातायात को सुचारू कराया.

‘अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास’ का दिया संदेशआमतौर पर पुलिसकर्मियों को केवल कानून व्यवस्था संभालते ही देखा जाता है, लेकिन इस वाक्ये ने राजस्थान पुलिस का एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने ला दिया है. मनोज गुर्जर और सुभाष भास्कर ने बिना यह सोचे कि बोरियां उठाना उनका काम है या नहीं, केवल आम जनता की परेशानी को समझा और मदद के लिए हाथ बढ़ाया. दोनों जवानों की इस त्वरित और निस्वार्थ पहल ने धौलपुर पुलिस का मान बढ़ाया है और यह सिद्ध कर दिया है कि ‘अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास’ का संकल्प जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने से ही मजबूत होता है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

October 29, 2026, 10:47 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj