Railway News: प्रवासियों की वर्षों की मांग पूरी, 15 साल बाद जालोर को मिली चैन्नई के लिए नियमित ट्रेन, जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज….

Last Updated:April 16, 2025, 18:51 IST
Railway News: जालोर जिले के लोगों के लिए लम्बे इंतजार के बाद बड़ी खुशखबरी सामने आई है. चैन्नई जाने वाले प्रवासियों को अब सफर में बड़ी राहत मिलने जा रही है, क्योंकि रेलवे बोर्ड ने जालोर होकर गुजरने वाली चैन्नई-भ…और पढ़ें
15 सालों के बाद इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन; जानें टाइम, स्टॉपेज और शेड्यूल
हाइलाइट्स
जालोर को 15 साल बाद मिली चैन्नई के लिए नियमित ट्रेनसप्ताह में 5 दिन चलेगी चैन्नई-भगत की कोठी एक्सप्रेससमदड़ी-भीलड़ी रेलखंड से होकर गुजरेगी यह ट्रेन
जालौर. जालोर जिले के प्रवासियों को लंबे इंतजार के बाद बड़ी सौगात मिली है. रेलवे बोर्ड ने चैन्नई-भगत की कोठी के बीच नई नियमित ट्रेन की घोषणा कर दी है. पिछले 15 वर्षों से इस रूट पर रेगुलर ट्रेन का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है. यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी और समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड से होकर गुजरेगी, जिससे जालोर, भीनमाल और रानीवाड़ा जैसे स्टेशनों को भी फायदा मिलेगा.
ये रहेगा समय रेलवे सूत्रों के अनुसार, चैन्नई से भगत की कोठी (20625) ट्रेन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 7:45 बजे रवाना होगी. वहीं भगत की कोठी से चैन्नई (20626) ट्रेन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को रात 11:30 बजे रवाना होगी.
सांसद लुंबाराम चौधरी के प्रयास रंग लाए….इस रूट पर चलने वाली यह नियमित ट्रेन दक्षिण भारत में बसे प्रवासी परिवारों के लिए बेहद राहतकारी साबित होगी. लंबे समय से सांसद लुंबाराम चौधरी और प्रवासी संगठनों द्वारा इस मांग को लेकर प्रयास किए जा रहे थे. अब जाकर यह प्रयास रंग लाए हैं.
जून माह के बाद नियमितउत्तर पश्चिमी रेलवे जयपुर के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यह ट्रेन समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड से संचालित होगी. फिलहाल इस रूट पर कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है, लेकिन यह नई ट्रेन जून माह के बाद नियमित रूप से चलेगी.
रोजगार और शिक्षा के लिए राहत…यह ट्रेन केवल एक यात्रा सुविधा ही नहीं, बल्कि जालोर वासियों के लिए विकास की नई राह खोलने वाली साबित हो सकती है. खासकर रोजगार, शिक्षा और व्यापार के लिए दक्षिण भारत आने-जाने वाले लोगों को अब कनेक्टिविटी में बड़ी राहत मिलेगी.
आर्थिक विकास में सहायकइस ट्रेन के संचालन से जालोर जिले को पहली बार चैन्नई जैसे महानगर से नियमित सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा, जो क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में सहायक सिद्ध होगा.
Location :
Jalor,Jalor,Rajasthan
First Published :
April 16, 2025, 18:51 IST
homerajasthan
सांसद लुंबाराम चौधरी के प्रयास लाए रंग ,जालोर-चैन्नई ट्रेन का सपना हुआ सच



