Rajasthan
Jaisalmer Attack Video: पाकिस्तानी मिसाइलें जमीन भी नहीं छू पाई, भारतीय सेना ने हवा में ही उड़ा दिया

Jasalmer Attack Viral Video : पाकिस्तान की ओर से गुरुवार रात को राजस्थान में स्थित भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जैसलमेर पर 20 मिसाइलें दागकर बड़ा हमला करने की कोशिश की गई लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तानी मिसाइलों को जमीन तक नहीं छूने दी. सेना ने उनको हवा में ही नष्ट कर डाला. जैसलमेर में मिसाइलों के हमले के दौरान करीब एक घंटे तक आसमां धमाकों की आवाज से गूंजता रहा. पाकिस्तानी मिसाइलें जैसलमेर का कुछ नहीं बिगाड़ पाईं. भारत पाकिस्तान के बीच हो रही सैन्य कार्रवाई के दौरान जैसलमेर में ब्लैक आउट चल रहा था. इस हमले के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ. देखें किस तरह से पाकिस्तानी मिसाइलों को भारतीय सेना ने हवा में ही मार गिराया.



