Tech

अचानक फिर बढ़ी Poco के इन फोन की कीमत, अब ₹7,000 तक ज्यादा चुकाने होंगे; Oppo K13 Turbo Pro भी महंगा

स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए एक बार फिर बुरी खबर है. Poco और Oppo ने अपने कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. Poco X8 Pro, Poco X8 Pro Max और Oppo K13 Turbo Pro की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. नई कीमतें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग में दिखाई देने लगी हैं. इससे पहले Vivo, iQOO और OnePlus भी अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा चुके हैं.

Poco X8 Pro की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल अब ₹39,999 में लिस्ट है, जबकि इसे भारत में ₹32,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. यानी फोन ₹7,000 महंगा हो गया है.

वहीं, इसका 12GB + 256GB मॉडल अब ₹42,999 में मिल रहा है. लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹35,999 थी. इस वेरिएंट की कीमत में भी ₹7,000 का इजाफा हुआ है.

Poco X8 Pro Max भी ₹6,000 महंगा

पोको X8 Pro मैक्स की कीमत में भी ₹6,000 की बढ़ोतरी हुई है. इसका 12GB + 256GB मॉडल अब ₹48,999 में उपलब्ध है. लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹42,999 थी. इसी तरह, 12GB + 512GB मॉडल की नई कीमत ₹52,999 है. यह वेरिएंट पहले ₹46,999 में लॉन्च हुआ था.

Oppo K13 Turbo Pro की कीमत भी बढ़ी

ओप्पो ने भी अपने K13 Turbo Pro की कीमत बढ़ा दी है. फोन का 8GB + 256GB मॉडल अब ₹41,999 में मिल रहा है. लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹37,999 थी, यानी ₹4,000 की बढ़ोतरी हुई है.

वहीं, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹44,999 हो गई है. इसे पिछले साल ₹39,999 में लॉन्च किया गया था. इस वेरिएंट पर भी ₹4,000 की बढ़ोतरी हुई है.

क्यों बढ़ रही हैं स्मार्टफोन की कीमतें?

स्मार्टफोन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ी वजह मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतें बताई जा रही हैं. DRAM और NAND जैसे कंपोनेंट्स की सप्लाई पर दबाव बढ़ा है, जबकि AI से जुड़े डेटा सेंटर के लिए मेमोरी की मांग तेजी से बढ़ रही है.

इसी वजह से कंपनियों की लागत बढ़ रही है और इसका असर पुराने मॉडल्स की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है. आने वाले समय में दूसरे स्मार्टफोन्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj