Rajasthan

RSS राजस्थान में कार्यकर्ताओं को करेगा और ‘ट्रेंड’ 4000 स्वयंसेवक होंगे शामिल, जानें क्या है पूरा प्लान?

Last Updated:May 16, 2025, 13:25 IST

RSS News : आरएसएस राजस्थान में अपने स्वयंसेवकों को और ट्रेंड करेगा. इसके लिए 17 मई से राजस्थान में 12 जगह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे. इनमें स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा के कई तरह के पाठ पढाए जाएंगे. जानें…और पढ़ेंRSS राजस्थान में कार्यकर्ताओं को करेगा और 'ट्रेंड', जानें क्या है पूरा प्लान

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले स्वयंसेवकों का गाइड करेंगे.

हाइलाइट्स

राजस्थान में RSS के 12 प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे4000 स्वयंसेवक शारीरिक, सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण लेंगेस्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा के कई तरह के पाठ पढाए जाएंगे

जयपुर. राजस्थान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने कार्यकर्ताओं को कल से प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करेगा. 17 मई से ये प्रशिक्षण शिविर प्रदेशभर में 12 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे. इनमें 4000 से अधिक स्वयंसेवक शारीरिक, सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले स्वयंसेवकों का गाइड करेंगे. इन शिविरों के जरिये कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा के कई तरह के पाठ पढाएं जाएंगे.

राजस्थान क्षेत्र के संघचालक डॉ. रमेशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि संघ शिक्षा प्रशिक्षण में स्वयंसेवकों को स्व-अनुशासन, त्याग, सामूहिक जीवन और साधना सिखाई जाती है. नागौर में 40 वर्ष तक की आयु वर्ग का कार्यकर्ता विकास प्रशिक्षण प्रथम (सामान्य) और सवाईमाधोपुर में 40-65 वर्ष आयु वर्ग के लिए विशेष प्रशिक्षण होगा. चित्तौड़ प्रांत के केकड़ी, झालवाड़, निम्बाहेड़ा, उदयपुर, जयपुर प्रांत के चूरू, रतनगढ़, सीकर और जोधपुर प्रांत के पाली, जालोर तथा बालोतरा में ये प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे. इनमें तीन घोष प्रशिक्षण भी आयोजित किए जाएंगे.

ग्राम विकास और गोसेवा जैसे क्षेत्रों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगाइन शिविरों में स्वयंसेवकों को सेवा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, ग्राम विकास और गोसेवा जैसे क्षेत्रों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. ये शिविर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाते हैं. सादगी, स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति से भरा वातावरण स्वयंसेवकों में सतत विकास के मूल्यों को प्रोत्साहित करता है.

समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैंडॉ. अग्रवाल ने बताया कि ये प्रशिक्षण शिविर स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं. संघ के अखिल भारतीय और क्षेत्रीय अधिकारियों का मार्गदर्शन स्वयंसेवकों को नई दिशा देगा. यह आयोजन न केवल व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देगा बल्कि सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

authorimgSandeep Rathore

संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से से जुड़े हैं.

संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से से जुड़े हैं.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें India पर देखेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

homerajasthan

RSS राजस्थान में कार्यकर्ताओं को करेगा और ‘ट्रेंड’, जानें क्या है पूरा प्लान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj