Entertainment

कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, इंदौर का शो हुआ पोस्टपोन, कृष्णा अभिषेक ने किया कंफर्म

Last Updated:August 23, 2026, 17:32 IST

कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है. कृष्णा अभिषेक ने खबर कंफर्म की. इंदौर इवेंट पोस्टपोन हो गए हैं. 2025 दिसंबर में राजीव ठाकुर ने पिता के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया था. जहां उन्होंने उनके साथ ये तस्वीर भी शेयर की थी.कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, इंदौर का शो हुआ पोस्टपोनZoom

कॉमेडियन राजीव ठाकुर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता का निधन हो गया है. राजीव ठाकुर के गुजरने की खबर को उनके दोस्त और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने कंफर्म किया है. इसी चलते दोनों के इंदौर इवेंट भी पोस्टपोन हो गए हैं. हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि राजीव ठाकुर के पिता को क्या हुआ था.

कृष्णा ने इस दुखद खबर को शेयर करते हुए फैंस को अपडेट दिया कि वह अभी अभी इंदौर पहुंचे हैं. मगर पहुंचते ही उन्हें पता चला कि राजीव ठाकुर के पिता नहीं रहे. वह खुद मेरे साथ इंदौर इवेंट में परफॉर्म करने वाले थे. लेकिन अब इस दुखद खबर के चलते ये इंवेट पोस्ट पोन हो रहा है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj