Sports

Lucknow Super Giants out of playoffs: लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ से बाहर, ऋषभ पंत ने बताई वजह.

Last Updated:May 19, 2025, 23:49 IST

Lucknow Super Giants out of playoffs लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 के प्लेऑफ से बाहर हो गई है. सनराइजर्स हैदराबाद ने 205 रन का लक्ष्य 18.2 ओवर में हासिल कर लिया. ऋषभ पंत ने टीम की चोटों और बदलावों को हार का कार…और पढ़ेंजो टीम चुनी वो बदल गई ...पंत ने आईपीएल से बाहर होने पर किसे ठहराया जिम्मेदार

हार के बाद क्या बोले ऋषभ पंत?

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से एक और टीम बाहर हो गई है. सोमवार 19 मई को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ में बने रहने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरी थी. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे लखनऊ ने 7 विकेट पर 205 रन बनाए. गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे और हैदराबाद ने 18.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर इसे हासिल कर लिया. इस हार के साथ ही ऋषभ पंत की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. मैच के बाद उन्होंने बताया कि जो टीम ऑक्शन के बाद तैयार हुई थी वो टूर्नामेंट शुरू होते होते बदल गई.

ऋषभ पंत ने कहा, “हम जानते थे कि चोटों के कारण हमें कुछ कमी पूरी करनी थी. टीम के रूप में हमने तय किया था कि इस बारे में बात नहीं करेंगे. लेकिन यह अंतर को भरना जरूरी हो गया. जिस तरह से हमने नीलामी की योजना बनाई थी, अगर हमारे पास वही गेंदबाजी होती, तो कहानी अलग होती. हमने जो टीम चुनी थी वो टूर्नामेंट के दौरान पूरी तरह से बदल गई.”

IPL 2025: लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. (PTI)

उन्होंने आगे कहा, “कभी-कभी चीजें आपके पक्ष में होती हैं, कभी-कभी नहीं. हम जिस तरह से खेले उस पर गर्व करते हैं और सकारात्मक पहलुओं को देखेंगे. हमारे पास मजबूत बल्लेबाजी क्षमता है. गेंदबाजों के लिए भी कहना चाहूंगा कि कई बार उन्होंने अच्छे क्षेत्रों में गेंदबाजी की. हम इसका सबसे अच्छा उपयोग करने की कोशिश कर रहे थे.”

ऋषभ पंत ने कहा, “हमें पता था कि हम दस रन कम थे. हम कुछ समय के लिए अच्छे थे लेकिन खेल को खत्म नहीं कर पाए. गेंदबाज राठी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. यह उनका पहला सीजन है. जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, वह देखना अच्छा था. राठी हमारे लिए एक सकारात्मक पहलू है.”

authorimgViplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें India पर देखेंLocation :

New Delhi,Delhi

homecricket

जो टीम चुनी वो बदल गई …पंत ने आईपीएल से बाहर होने पर किसे ठहराया जिम्मेदार

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj