‘वो दोनों पुलिस ऑफिसर के बेटे हैं’, दाऊद और लॉरेंस बिश्नोई में क्या है कनेक्शन? राम गोपाल वर्मा के पोस्ट पर बवाल

Last Updated:October 22, 2026, 00:05 IST
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, दोनों के ही नाम अपराध की दुनिया में काफी चर्चित हैं. दोनों की पहचान अलग-अलग दौर के खूंखार अपराधियों के तौर पर होती है. लेकिन अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इसी बात को लेकर अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अब तक के सबसे खूंखार गैंगस्टरों, दाऊद इब्राहिम और लॉरेंस बिश्नोई के बीच एक समानता यह है कि वे दोनों ही एक पुलिस अधिकारी के बेटे हैं. फिल्ममेकर की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है.
ख़बरें फटाफट
राम गोपाल वर्मा की वायरल हो रही पोस्ट
नई दिल्ली. राम गोपाल वर्मा इडंस्ट्री में अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर भी कहा था कि ये कोई आम आपराधिक हमला नहीं है. अब उन्होंने अपने एक्स पर एक ऐसी पोस्ट शेयर कर दी है, जिसके बाद वह फिर से चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पोस्ट शेयर की है.
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच क्या समानता है, क्या आप जानते हैं. इसी को लेकर राम गोपाल वर्मा ने पोस्ट शेयर की है.फिल्ममेकर का अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया पोस्ट अब वायरल हो रहा है.फैंस उनकी पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं.
राम गोपाल वर्मा की पोस्ट वायरल
राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपनी हर बात बड़ी ही बेबाकी से रखते हैं. अपने इस अंदाज के लिए वह काफी मशहूर भी हैं.वह हर मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं. इस बार उन्होंने दाऊद इब्राहिम और लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पोस्ट की है. उन्होंने दोनों में एक समानता दिखाई है. उन्होंने लिखा अब तक के सबसे खूंखार गैंगस्टरों, दाऊद इब्राहिम और लॉरेंस बिश्नोई के बीच एक समानता यह है कि वे दोनों ही एक पुलिस अधिकारी के बेटे हैं. हालांकि किसी के परिवार या पेरेंट्स के पेशे से यह तय नहीं होता कि उनके बच्चे आगे किस राह पर चलेंगे.
मुंबई पुलिस में थे दाऊद इब्राहिम के पिता
दाऊद इब्राहिम के पिता इब्राहिम कासकर मुंबई पुलिस में हेड कांस्टेबल थे. दाऊद का नाम 1970 और 1980 के दशक में मुंबई के आपराधिक जगत में सामने आने लगा था. आगे चलकर उसने डी-कंपनी नाम से अपना आपराधिक नेटवर्क खड़ा किया, जिसका नाम भारत के साथ-साथ विदेशों में भी चर्चा में रहा.दाऊद पर हत्या, जबरन वसूली, तस्करी और आतंकवाद समेत कई गंभीर मामलों में आरोप हैं. साल 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में भी वह भारतीय जांच एजेंसियों के लिए वांछित है. कभी मुंबई के अंडरवर्ल्ड से शुरू हुआ उसका नेटवर्क बाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया.
(फोटो साभार: x@RamGopalVarma)
लॉरेंस के पिता भी हरियाणा पुलिस में थे भर्ती
लॉरेंस बिश्नोई के पिता भी पुलिस विभाग में काम कर चुके हैं. उनके हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल रहने की जानकारी सामने आती रही है. लॉरेंस का जन्म पंजाब के फाजिल्का जिले में हुआ था. पढ़ाई के दौरान वह छात्र राजनीति से जुड़ा और बाद में उसका नाम कई आपराधिक मामलों में सामने आया.लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह पर हत्या, रंगदारी और हथियारों से जुड़े अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी बिश्नोई गिरोह से जुड़े लोगों के नाम सामने आए थे. अलग-अलग राज्यों में फैली आपराधिक गतिविधियों और गिरोह के नेटवर्क को लेकर जांच एजेंसियां समय-समय पर कार्रवाई करती रही हैं.
बता दें कि दाऊद इब्राहिम और लॉरेंस बिश्नोई का दौर अलग है. दोनों के नेटवर्क, काम करने के तरीके और आपराधिक मामलों की परिस्थितियां भी अलग-अलग हैं. दाऊद का नाम मुंबई के अंडरवर्ल्ड और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा रहा है, जबकि लॉरेंस बिश्नोई का गिरोह कई राज्यों में दर्ज मामलों और आपराधिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 21, 2026, 23:57 IST



