Rajasthan

करण मल्होत्रा हत्या केस में आरोपी गिरफ्तार, इलाके में तनाव

Last Updated:October 13, 2025, 00:01 IST

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में युवक करण मल्होत्रा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और हिंदू संगठनों ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया. पुलिस ने मुख्य आरोपियों मुनफैद और अजरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है. रेंज IG राहुल प्रकाश ने मौके का मुआयना कर कहा कि “तन से जुदा” जैसे नारों के कोई तथ्य नहीं मिले. मामले की जांच सीओ सिटी अंगद शर्मा को सौंपी गई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

ख़बरें फटाफट

अलवर: करण मल्होत्रा हत्या केस में आरोपी गिरफ्तार, इलाके में तनावपुलिस ने मुख्य आरोपी मुनफैद और अजरुद्दीन को गिरफ्तार किया

अलवर. जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र की बख्तल चौकी के पास एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान करण मल्होत्रा के रूप में हुई है, इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, और कई हिंदू संगठनों ने जिला अस्पताल में विरोध प्रदर्शन भी किया.

घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया, रेंज आईजी राहुल प्रकाश खुद अलवर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और कुछ लोगों द्वारा ‘तन से सिर जुदा’ जैसे नारे लगाने की बात कही जा रही थी, लेकिन जांच में इस तरह के किसी भी नारेबाजी या धार्मिक एंगल के प्रमाण नहीं मिले हैं. उन्होंने अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें.

मामले में मुख्य आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों मुनफैद और अजरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है, इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले की जांच का जिम्मा सीओ सिटी अंगद शर्मा को सौंपा गया है, वे पूरी घटना की गहराई से जांच कर रहे हैं.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करण मल्होत्रा के साथ कुछ लोगों ने विवाद के बाद मारपीट की थी, जिसमें उसकी मौत हो गई. अधिकारियों का कहना है कि यह एक आपराधिक घटना है, जिसमें व्यक्तिगत रंजिश या झगड़े की संभावना है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. जिला अस्पताल और शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके.

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें

Location :

Alwar,Rajasthan

First Published :

October 13, 2025, 00:01 IST

homerajasthan

अलवर: करण मल्होत्रा हत्या केस में आरोपी गिरफ्तार, इलाके में तनाव

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj