Rajasthan

Cobra | Snake In rain

Last Updated:July 01, 2026, 15:51 IST

Kota News: कोटा के बंदा धरमपुरा में घर में 5 फीट ब्लैक कोबरा मिला, स्नैक केचर गोविंद शर्मा ने लंबा रेस्क्यू कर उसे लाडपुरा जंगल में छोड़ा, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कोबरा काफी सक्रिय था और बार-बार अपनी जगह बदल रहा था. इसी वजह से उसे पकड़ने में समय लगा. स्नैक केचर ने सावधानी के साथ रेस्क्यू किया ताकि न तो सांप को कोई नुकसान पहुंचे और न ही आसपास मौजूद लोगों की जान जोखिम में पड़े.बारिश शुरू होते ही घर में घुसा ब्लैक कोबरा, परिवार की सांसें अटकीं!Zoomकोटा के बंदा धरमपुरा में घर से 5 फीट ब्लैक कोबरा रेस्क्यू

कोटा. कोटा के बंदा धरमपुरा इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर के अंदर भारी भरकम ब्लैक कोबरा दिखाई दिया. अचानक सामने आए सांप को देखकर घर के लोग घबरा गए. पहले तो परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन कोबरा इतना बड़ा और फुर्तीला था कि कोई भी उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका. कुछ ही देर में पूरे मोहल्ले में इस बात की चर्चा फैल गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे.

परिवार ने हालात को देखते हुए तुरंत स्नैक केचर गोविंद शर्मा को सूचना दी. सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और पूरे हालात का जायजा लिया. करीब 5 फीट लंबे ब्लैक कोबरा को सुरक्षित पकड़ना आसान नहीं था. काफी देर तक चली मशक्कत के बाद आखिरकार उन्होंने कोबरा का सफल रेस्क्यू किया. इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से लाडपुरा के जंगल में छोड़ दिया गया. तब जाकर परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली.

रेस्क्यू के दौरान लोग दूर खड़े होकर देखते रहे पूरा घटनाक्रममौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कोबरा काफी सक्रिय था और बार-बार अपनी जगह बदल रहा था. इसी वजह से उसे पकड़ने में समय लगा. स्नैक केचर ने सावधानी के साथ रेस्क्यू किया ताकि न तो सांप को कोई नुकसान पहुंचे और न ही आसपास मौजूद लोगों की जान जोखिम में पड़े. कोबरा के सुरक्षित पकड़ में आने के बाद लोगों ने राहत महसूस की. कई लोग पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाते रहे. स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर समय रहते रेस्क्यू नहीं होता तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था. परिवार ने भी स्नैक केचर का धन्यवाद किया, जिन्होंने बिना किसी नुकसान के पूरे अभियान को पूरा किया.

मौसम बदलते ही बढ़ रहा है सांपों का खतरास्नैक केचर गोविंद शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ कोबरा और दूसरे जंगल में रहने वाले जीव-जंतु आबादी वाले इलाकों की ओर निकलने लगते हैं. बारिश और नमी बढ़ने के दौरान ऐसे मामले पहले की तुलना में ज्यादा सामने आते हैं. इसलिए लोगों को घबराने की बजाय तुरंत विशेषज्ञों को सूचना देनी चाहिए. उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि अगर घर या आसपास कहीं सांप दिखाई दे तो उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है. सुरक्षित तरीका यही है कि प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को बुलाया जाए, ताकि सांप को भी बचाया जा सके और लोगों की सुरक्षा भी बनी रहे. बंदा धरमपुरा की इस घटना के बाद इलाके के लोग भी अब ज्यादा सतर्क नजर आ रहे हैं, क्योंकि मौसम बदलने के साथ ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Kota,Bilaspur,Chhattisgarh

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj