Rajasthan

Jaipur Literature Festival 2026: शोभा डे, आनंद नीलकंठन और विश्वनाथन आनंद समेत 350+ स्पीकर्स की धमाकेदार चर्चा

जयपुर : जयपुर में वैसे तो हर दिन शहर में कई साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं जिनमें कला अभिनय और लेखन क्षेत्र की तमाम नामचीन हस्तियां जयपुर आती रहती हैं, लेकिन जयपुर वासियों को साहित्य, विचार, संवाद और संस्कृति के अद्वितीय संगम जो साल में एक बार होने वाले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का सबसे ज्यादा इंतजार रहता हैं, इस बार भी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का 19वां सीजन जयपुर के क्लार्क्स आमेर हॉटल में 15 जनवरी से शुरू होगा, जो 19 दिन तक चलेगा.

इस फेस्टिवल में शोभा डे, आनंद नीलकंठन और विश्वनाथन आनंद जैसी दिग्गज हस्तियां पहुंचेगी, इस साल जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के लिए आयोजनकर्ता टीमवर्क आर्ट्स और वेदांता की ओर से 19वें संस्कारण के लिए स्पीकर्स की पहली लिस्ट जारी की गई हैं, जिसमें इस बार एक से एक स्पीकर्स साहित्य, विचार पर संवाद करने पहुंचेंगे. जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल करीब दो दशकों से एक ऐसे मंच के रूप विख्यात हैं जहां कहानी, कविता, इतिहास, कला, विज्ञान, भू-राजनीति, मानसिक स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, लैंगिकता, सिनेमा, रंगमंच, और किताबों पर पर गहराई से मंथन होता है. जिसे कला से जुड़े युवा सबसे ज्यादा पंसद करते हैं. इस साल JLF में अलग-अलग छह मंचों पर 350 से अधिक स्पीकर्स अपनी बात रखेंगे.

इस साल JLF में पहुंचेगी ये दिग्गज हस्तियांजयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के लिए आयोजनकर्ता टीमवर्क आर्ट्स और वेदांता की ओर से 19वें संस्कारण के लिए जारी की गई सूची के अनुसार इस बार JLF में साहित्य, इतिहास, पत्रकारिता, कला और विज्ञान से जुड़े कई अंतरराष्ट्रीय और भारतीय दिग्गज हस्तियां पहुंचेगी जिनमें अनामिका, आनंद नीलकंठन, अनुराधा रॉय, बानू मुश्ताक, भावना सोमैया, एडवर्ड लूस, एलेनर बैराक्लफ, गोपालकृष्ण गांधी, हैली रूबेनहोल्ड, हरलीन सिंह संधू, हेलेन मोल्सवर्थ, जॉन ली एंडरसन, जंग चांग, के. आर. मीरा, केट मॉस, किम घाटस, मनु जोसेफ, ओल्गा टोकार्चुक, टिमोथी बर्नर्स-ली, रश्मि नारजरी, रुचिर जोशी, सलमा, शोभा डे, स्टीफन फ़ाय और विश्वनाथन आनंद जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं.

इस बार JLF भारतीय भाषाओं और साहित्य पर होगा केंद्रितजयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में हर साल विशेष थीम पर चर्चा होती है, ऐसे ही इस बार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 19वें संस्कारण में संस्कृतियों और महाद्वीपों को जोड़ते हुए भारतीय भाषाओं और साहित्य की विविधता पर केंद्रित होंगे. इसमें नोबेल और बुकर पुरस्कार विजेताओं से लेकर इतिहासकारों, सांस्कृतिक विशेषज्ञों, राजनीतिक विश्लेषकों और दिग्गज खिलाड़ियों तक अपनी बात रखेंगे. आपको बता दें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल हर साल भव्य रूप में आयोजित किया जाता है. जहां यह केवल एक फेस्टिवल के रूप में नहीं, बल्कि विचार और सहानुभूति का ऐसा मंच है जो समाजों को जोड़ता है. जिसमें लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं. विचार और चर्चाओं के अलावा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल अपनी भव्यता, स्वादिष्ट जायके, राजस्थान के कलाकारों की कला, भव्य बुक फेस्टिवल को लेकर चर्चाओं में रहता हैं जहां युवा पीढ़ी अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj