‘स्त्री 3’ के फैंस को झटका, फिल्म की रिलीज पर नया अपडेट, अब 2028 में आएगी हॉरर-कॉमेडी

Last Updated:September 30, 2026, 21:53 IST
‘स्त्री 3’ के लिए 13 अगस्त 2027 की डेट तय की गई थी. मगर दिनेश विजन के ताजा बयान से पता चलता है कि रिलीज की टाइमलाइन अब 2028 हो गई है, हालांकि उन्होंने किसी खास तारीख की पुष्टि नहीं की. प्रोड्यूसर ने फिल्म की रिलीज में देरी की वजह भी बताई. फिल्म में दर्शकों को वह सबकुछ देखने को मिलेगा, जिसकी उन्होंने तीसरे पार्ट से उम्मीद की है.
ख़बरें फटाफट
‘स्त्री 3’ अब 2028 में रिलीज होगी.
नई दिल्ली: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री’ फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2018 में ‘स्त्री’ से हुई थी और 2024 में ‘स्त्री 2’ के साथ इसका विस्तार हुआ. ये फिल्में मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा हैं, जिसमें ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ भी शामिल हैं. अब, जब दिनेश विजन ने तीसरे चैप्टर में सब कुछ सामने लाने के संकेत दिए हैं, मगर फैंस को उम्मीद से थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है. पहले ‘स्त्री 3’ को 13 अगस्त 2027 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने संकेत दिया है कि तीसरी फिल्म 2028 में आ सकती है. दिनेश विजन ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले साल के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है. उन्होंने साल 2028 में स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस पर रिलीज के संकेत दिए.
दिनेश विजन ने राजकुमार राव के साथ एक पैनल डिस्कशन में फिल्म की टाइमलाइन के बारे में बात की और कहा कि डायरेक्टर अमर कौशिक को पहले ‘महावतार’ पूरी करनी होगी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘अमर कौशिक ‘स्त्री’ और पूरे यूनिवर्स का सबसे अहम हिस्सा हैं. वह हमारी सबसे बड़ी फिल्म ‘महावतार’ को डायरेक्ट कर रहे हैं. वह इसे जून में पूरा करेंगे और अगले साल के आखिर में हम शूटिंग शुरू करेंगे, इसलिए ‘स्त्री 3′ 2028 में आएगी.’
अगर दिनेश विजन की बातों पर यकीन करें, तो इस इंतजार के साथ कुछ सरप्राइज भी मिल सकते हैं. दिनेश विजन ने कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया, बस इतना इशारा किया कि तीसरी फिल्म में दर्शकों को वह सब कुछ मिलेगा जो उन्हें इस फ्रैंचाइजी में पसंद आया है. साथ ही, यह उन्हें किसी ऐसी जगह ले जाएगी जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की होगी.
दर्शकों को मलेगा बड़ा सरप्राइजदिनेश विजन ने कहा, ‘आपने जो कुछ भी सोचा है, उसे अपने दिमाग से निकाल दें. अगर मैंने और कुछ कहा, तो वह मुझसे बहुत नाराज हो जाएंगे क्योंकि उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट पूरी कर ली है और उन्हें लगता है कि मैं बहुत ज्यादा स्पॉइलर दे देता हूं. आपको वह सब कुछ मिलेगा जो आपको इसमें पसंद आया है, लेकिन यह कहां से शुरू होगी और कहां खत्म होगी, यह एक बड़ा सरप्राइज होगा.’ उन्होंने फिर इशारा करते हुए कहा, ‘इसलिए मुझे लगता है कि यह 2028 में स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस का एक अच्छा तोहफा हो सकता है.’
2018 में रिलीज हुआ था पहला पार्ट
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 30, 2026, 21:53 IST



