पंकज धीर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सलमान खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी दी श्रद्धांजलि, भावुक हुए सेलेब्स

Last Updated:October 15, 2025, 18:24 IST
पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान खान, अरबाज खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मुकेश ऋषि और मीका सिंह समेत कई टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए. इस दौरान सलमान भावुक नजर आए. एक वीडियो में निकितीन धीर पिता के पार्थिव शरीर के पास बैठे हुए दिखाई दिए.
ख़बरें फटाफट
पंकज धीर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सलमान खान. (फोटो साभारः विरल भयानी)
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने पंकज धीर को अंतिम श्रद्धांजलि दी. पंकज का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम (15 अक्टूबर) को मुंबई में हुआ, जहां कई फिल्म और टीवी सेलेब्स दिवंगत एक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए जमा हुआ. श्माशान घाट से सलमान का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सलमान को हरे रंग की शर्ट में देखा जा सकता है. सलमान दुखी नजर आए. वे धीर फैमिली को सांत्वना देने पहुंचे. एक्टर मुकेश ऋषि भी श्मशान घाट पर कई सेलेब्स के साथ शांति के साथ खड़े दिखाई दिए.
पंकज के बेटे और एक्टर निकितिन धीर अपने पिता के शव को ले जा रही एम्बुलेंस को देखकर भावुक होते हुए नजर आए. पंकज के अंतिम संस्कार में सिद्धार्थ मल्होत्रा, अरबाज खान और मीका सिंह समेत कई सेलेब्स शामिल हुए. पंकज धीर का 68 वर्ष की आयु में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया. उनके करीबी दोस्त और CINTAA सदस्य अमित बहल ने दोपहर में पंकज की मौत का आधिकारिक बयान जारी किया.
View this post on Instagram



