मेडे.. मेडे… 3500 फीट की ऊंचाई पर टूटकर उड़ा प्लेन का डोर, आसमान से जमीन तक मचा हड़कंप, आफत में आई 9 की जान

Last Updated:October 17, 2026, 23:58 IST
नाइजीरिया में उस वक्त एक बड़ा प्लेन हादसा टल गया, जब अबुजा से लागोस जा रहे प्राइवेट जेट का डोर करीब 3,500 फीट की ऊंचाई पर अचानक टूटकर अलग हो गया. प्लेन में 6 पैसेंजर्स के अलावा 3 क्रू मेंबर मौजूद थे. घटना के बाद पायलट ने तुरंत मेडे इमरजेंसी अलर्ट भेजा. जिसके बाद, एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देश पर प्लेन को वापस अबुजा एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई. फिलहाल, नाइजीरियन सेफ्टी इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्लेन का टूटा हुआ दरवाजा एक खेत से बरामद कर लिया गया है.अबुजा से लागोस की फ्लाइट के दौरान एक प्राइवेट जेट का दरवाजा टूट कर गिर गया. (Image: AI)
Aviation News: 3500 फीट की ऊंचाई पर एक प्लेन में ऐसी घटना हुई, जिसने आसमान से लेकर जमीन तक सभी की सांसें हलट में अटका दीं. दरअसल, अबुजा से लागोस जा रहे एक प्राइवेज जेट का डोर करीब 3,500 फीट की ऊंचाई पर प्लेन से टूटकर अलग हो गया. इस प्लेन में कुल 9 लोग सवार थे, जिसमें 6 पैसेंजर्स और 3 क्रू मेंबर्स शामिल थे. डोर टूटते के बाद पायलट ने सभी की जान बचाने के लिए मेडे कॉल दी. वहीं, मेडे कॉल मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने प्लेन को वापस एयरपोर्ट लौटने का निर्देश जारी कर दिया. किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू टीम और मेडिकल स्टाफ को रनवे की तरफ रवाना कर दिया गया. गनीमत रही कि प्लेन सुरक्षित रनवे पर लैंड हो गया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 15 अक्टूबर को नाइजीरिया में हुई. ट्राइटन एविएशन का चैलेंजर 604 प्लेन अबुजा के नामदी अजिकिवे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लागोस के लिए टेकऑफ हुआ था. प्लेन में 6 यात्री और 3 क्रू मेंबर समेत कुल 9 लोग सवार थे. उड़ान भरने के कुछ देर बाद प्लेन करीब 3500 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा ही था, तभी उसका डोर टूट कर अलग हो गया. जिस समय यह घटना हुई, उस समय प्लेन एयरपोर्ट से लगभग 3 नॉटिकल मील दूर था और लगातार आसमान की तरफ बढ़ रहा था. अचानक हुई इस घटना से प्लेन में मौजूद सभी लोगों दहशत में आ गए. वहीं, मामले की गंभीरता को समझते हुए पायलट ने तुरंत मेडे कॉल दी. आपको बता दें कि मेडे कॉल उस वक्त दी जाती है, जब बात जीवन और मौत के बीच आ जाती है. वहीं, मेडे कॉल मिलते ही अबुजा एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया.
प्लेन को तुरंत वापस अबुजा एयरपोर्ट आने के निर्देश जारी किए गए. वहीं जब तक प्लेन रनवे तक पहुंचता, तब तक एयरपोर्ट प्रशासन से सभी जरूरी इंतजाम पूरे करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए. वहीं, निर्देश मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के अलावा रेस्क्यू और मेडिकल टीमें भी रनवे की ओर रवाना हो गईं.
एटीसी ने दूरबीन से समझनी चाही इमरजेंसीप्लेन के वापस लौटने के दौरान क्रू ने एटीसी से प्लेन को बाहर से देखकर हालात बयां करने का अनुरोध किया. एयर ट्रैफिक कंट्रोल के एक अधिकारी ने दूरबीन से प्लेन का निरीक्षण करने की कोशिश की. हालांकि, प्लेन के हालात और उसके आने के एंगल के चलते स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी. लैंडिंग के पहले तक यह पता नहीं लगाया जा सकता था कि प्लेन का डोर पूरी तरह से टूट कर अलग हो गया था या फिर अटका हुआ था. तमाम विपरीत परिस्थितयों के बावजूद पायलट ने प्लेन से अपना कंट्रोल नहीं खोया और सेफ लैंडिंग की कोशिश में लगा रहा. एक लंबी मशक्कत के बाद पायलट प्लेन को अबुजा एयरपोर्ट पर प्लेन की सेफ लैंडिंग कराने में कामयाब रहा. इस प्लेन की लैंडिंग एयरपोर्ट के रनवे 22 पर कराई गई थी.
खेत में मिला प्लेन का टूटा दरवाजालैंडिंग के बाद प्लेन के टूटे हुए डोर की तलाश शुरू हुई. लंबी तलाश के बाद प्लेन से अलग हुआ दरवाजा अबुजा के पास एक खेत में मिला. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने प्लेन के इस डोर के बारे में एविएशन एजेंसीज को जानकारी दी. देखते ही देखते इस डोर की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गईं. वहीं, जानकारी मिलते के बाद मौके पर पहुंची नाइजीरियन सेफ्टी इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने प्लेन के डोर को अपने कब्जे में ले लिया है. उसे जांच के लिए ब्यूरो के हैंगर में सुरक्षित रखा गया है. नाइजीरियन सेफ्टी इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के डायरेक्टर जनरल कैप्टन एलेक्स बडेह जूनियर ने जांच शुरू होने की पुष्टि की है.
About the AuthorFirst Published :
October 17, 2026, 23:35 IST



