Entertainment

32 साल के हीरो का बजा डंका, फिल्म ने रिलीज होते ही उड़ा दिया गर्दा, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर हुई बंपर कमाई

Last Updated:October 18, 2025, 11:54 IST

Dude Box Office Collection Day 1: प्रदीप रंगनाथन की फिल्म डूड ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इसकी कहानी दर्शकों को पसंद आई और यही वजह है कि फिल्म का खाता डबल डिजिट से खुला है.32 साल के हीरो का बजा डंका, फिल्म ने रिलीज होते ही उड़ा दिया गर्दाबॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट से खुला फिल्म का खाता.

नई दिल्ली. साउथ स्टार प्रदीप रंगनाथन की नई फिल्म ‘डूड’ थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. शुक्रवार को रिलीज होते ही मूवी छा गई है और पहले दिन ही धमाकेदार बिजनेस कर लिया है. इस मूवी को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले हैं और दर्शक को भी कहानी पसंद आ गई है. इसका असर बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन साफ देखने को मिला. डबल डिजिट से फिल्म का खाता खुला है.

सैकनिल्क के मुताबिक, प्रदीप रंगनाथन की फिल्म ‘डूड’ ने पहले दिन भारत में 10 करोड़ रुपये की कमाई की. यह आंकड़ा किसी नॉन-मसाला, रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. यह फिल्म प्रदीप की अब तक की सबसे मजबूत ओपनिंग फिल्मों में से एक बन चुकी है.

युवाओं को पसंद आई फिल्म

फिल्म का प्रदर्शन खास तौर पर शहरी मल्टीप्लेक्स ऑडियंस के बीच बेहतर रहा, जहां युवाओं की भारी भीड़ देखी गई. ‘डूड’ की कहानी और स्क्रीनप्ले ने दर्शकों को बांधे रखा है. फिल्म में प्रदीप के साथ ममिता बैजू की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने सराहा है और यही वजह है कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ से भी काफी फायदा मिल रहा है.

कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है फिल्म

यह फिल्म न सिर्फ एक दिलचस्प कहानी के साथ आई है, बल्कि इसमें कॉमेडी, रोमांस और सामाजिक संदेश का भी बेहतरीन मेल देखने को मिला है. प्रदीप की पिछली फिल्मों की सफलता को देखते हुए दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स की निगाहें इस फिल्म पर टिकी हुई थीं और फिल्म ने पहले ही दिन की कमाई से यह बता दिया कि इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता जबरदस्त है.

दिवाली पर रिलीज से हुआ फायदा

‘डूड’ को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा थी, खासकर युवाओं के बीच. इसका ट्रेलर और गाने वायरल हो चुके थे. फिल्म को 17 अक्टूबर को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और यह दिन फिल्म के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ. खास बात यह रही कि इस दिन अन्य बड़ी फिल्में जैसे ‘बाइसन’ और ‘डीजल’ भी रिलीज हुई थीं, फिर भी ‘डूड’ ने अपने लिए जगह बनाई और शानदार कमाई दर्ज की.

फिल्म छू सकती है 30 करोड़ का आंकड़ा

बताते चलें कि डायरेक्टर कीर्तीश्वरन की यह पहली निर्देशित फिल्म है, लेकिन उन्होंने जिस तरह से एक संवेदनशील विषय को मनोरंजक तरीके से पेश किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है. फिल्म का संगीत भी लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है. बॉक्स ऑफिस पर ‘डूड’ की ओपनिंग को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि वीकेंड तक फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा, खासकर त्योहार के माहौल और छुट्टियों की वजह से. अगर फिल्म ऐसे ही दर्शकों को थियेटर तक खींचती रही तो पहले वीकेंड में यह 30 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन छू सकती है.

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 18, 2025, 11:54 IST

homeentertainment

32 साल के हीरो का बजा डंका, फिल्म ने रिलीज होते ही उड़ा दिया गर्दा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj