Entertainment

October 23 OTT: जेल से भागेगा ‘लुपिन’, लंका में मचेगा कोहराम, ओटीटी पर रिलीज हो रहीं धमाकेदार फिल्में-सीरीज

Last Updated:October 21, 2026, 19:55 IST

October 23 2026 OTT Release: ‘ओटीटी’ पर इस हफ्ते कई नई फिल्में और शो आ रहे हैं, जिन्हें आप अमेजन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, एप्पल टीवी, जी5 जैसे प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. मनोज बाजपेयी की क्राइम थ्रिलर ‘गजब रात’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इसके अलावा, इस हफ्ते नानी की तेलुगु पीरियड एक्शन ड्रामा ‘द पैराडाइज’ के अलावा ‘लुपिन’, ‘द टर्मिनल लिस्ट’ जैसे हिट शोज के नए सीजन भी ओटीटी पर दस्तक दे रहे हैं.

‘गजब रात’ नेटफ्लिक्स पर 23 अक्टूबर से स्ट्रीम होगी. इस रोमांचक क्राइम ड्रामा की कहानी दिल्ली पुलिस के एक भ्रष्ट अधिकारी अजय दीक्षित (मनोज बाजपेयी) के इर्द-गिर्द घूमती है. उनके सारे प्लान तब गड़बड़ा जाते हैं, जब एक चलती कार से एक घायल महिला को बाहर फेंक दिया जाता है. इस घटना की जांच करते हुए, वह एक बड़ी मर्डर साजिश में फंस जाते हैं. अब उनके सामने एक मुश्किल चुनाव है: मोटी रिश्वत लें या अपना नैतिक जिम्मेदारी निभाएं. फिल्म में नुसरत भरूचा और साकिब सलीम भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

‘चार यार’ 23 अक्टूबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होती है. फिल्म में 2000 के दशक की शुरुआत की मुंबई दिखाई गई है, जो चार दोस्तों के इर्द-गिर्द बुनी गई है. वे आर्थिक तंगी से बचने के लिए लग्जरी कारें चुराने का रास्ता चुनते हैं. उनका यह जोखिम भरा कदम जल्द ही उनके कंट्रोल से बाहर हो जाता है.

‘द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 7’ 23 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. सीजन 7 में लंका की लड़ाई अपने सबसे भयानक और निर्णायक मोड़ पर पहुंच जाती है, जब रावण अपना सबसे शक्तिशाली रूप धारण कर लेता है. उसे हराने के लिए हनुमान एक कठिन सफर पर निकलते हैं. यह सफर उन्हें समय के पार भगवान राम के भूले-बिसरे अतीत और एक परम अस्त्र की तलाश में मृत्युलोक तक ले जाता है.

Add as Preferred Source on Google

‘सूमो दीदी’ 23 अक्टूबर से जी5 पर स्ट्रीम होगी. ‘सूमो दीदी’ एक बायोपिक स्पोर्ट्स ड्रामा है. यह फिल्म भारत की पहली महिला प्रोफेशनल सूमो रेसलर हेतल दवे के जीवन से प्रेरित है. फिल्म में उनके सफर को दिखाया गया है.

‘लुपिन पार्ट 4’ 23 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने लग जाएगी. पार्ट 3 की घटनाओं के चार साल बाद ‘लुपिन’ की वापसी होती है. असने डियोप (ओमर सी) अभी भी जेल की सजा काट रहे हैं और अपने परिवार के साथ सेनेगल में एक शांत जिंदगी बिताने का सपना देख रहे हैं. लेकिन तभी, पेरिस के अलग-अलग म्यूजियम में एक जैसा चोरी करने वाला चोर सक्रिय हो जाता है और असने को ही इसमें फंसा देता है. अब असने को जेल से भागना पड़ता है और उस असली चोर का पर्दाफाश करने और अपना नाम साफ करने के लिए उन्हें फिर से ‘लुपिन’ का रूप धरना पड़ता है.

‘फेडिंग ग्रैंडर’ 23 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. ‘फेडिंग ग्रैंडर’ एक स्पेनिश कॉमेडी सीरीज है. इसमें डॉन लिएंड्रो की कहानी है, जो एक रईस खानदान से हैं लेकिन अब कंगाल हो चुके हैं. दिवालिया होने से बचने के लिए वे मैड्रिड में अपनी जर्जर हवेली को एक आकर्षक, लेकिन रहस्यमयी करोड़पति को बेचना चाहते हैं. 22 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को भी कुछ शोज ओटीटी पर दस्तक देने जा रहे हैं.

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ 22 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. यह दमदार तेलुगु पीरियड एक्शन ड्रामा है. इसमें नानी ने लीड किरदार निभाया है, जो एक हाशिए पर रहने वाले खानाबदोश समुदाय से है. 14 साल जेल में बिताने के बाद वह अपनी बस्ती लौटता है. वहां उसे पता चलता है कि उसकी कम्युनिटी को एक बेरहम जमींदार (राघव जुयाल) प्रताड़ित कर रहा है.

‘डिड समवन हैपन टू मेंशन मी?’ 22 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी. सीरीज में दिखाया गया है कि कभी जापान के सबसे मशहूर अभिनेता रहे जेन को लोग अचानक भूल जाते हैं. लाइमलाइट में अपनी जगह वापस पाने की कोशिश में वह एक सॉना में काम करने लगते हैं और साथ ही फिर से मशहूर होने की योजना बनाते हैं.

‘नोबडी वांट्स दिस सीजन 3’ नेटफ्लिक्स पर 22 अक्टूबर से स्ट्रीम हो रही है. शो में जब शादी की बात उठती है, तो जोआन (क्रिस्टन बेल) और नोआ (एडम ब्रोडी) को साथ रहने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. उनके रिश्ते में नई मुश्किलें तब आती हैं, जब जोआन यहूदी धर्म अपनाने का प्रोसेस जारी रखती है.

‘द टर्मिनल लिस्ट सीजन 2’ 21 अक्टूबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है. यह जैक कार के बेस्टसेलिंग नॉवेल ‘ट्रू बिलीवर’ पर आधारित है. ‘द टर्मिनल लिस्ट’ के सीजन 2 में नेवी सील कमांडर जेम्स रीस (क्रिस प्रैट) एक खतरनाक सफर पर निकलते हैं. अपने टारगेट की लिस्ट पूरी करने के बाद रीस को एक ऐसी साजिश का पता चलता है जो मॉस्को से लेकर लैंगली तक फैली है.

‘वेयर इज वांडा?’ का सीजन 2 आप एप्पल टीवी पर देख सकते हैं, जो 21 अक्टूबर से स्ट्रीम हो रहा है. जर्मन डार्क कॉमेडी के नए सीजन में क्लैट फैमिली का मिलन तब अधूरा रह जाता है, जब वांडा को एक मेले में हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

October 21, 2026, 19:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj