Rajasthan

Udaipur News: खेलते-खेलते मौत का शिकार हुए चार बच्चे, उदयपुर के एनीकट में डूबने से चार मासूमों की गई जान

Last Updated:October 25, 2025, 21:42 IST

उदयपुर के लक्ष्मणपुरा एनीकट पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें चार बच्चों – तीन लड़के और एक लड़की – की डूबने से मौत हो गई. सभी बच्चे 13 से 15 साल के थे और कालबेलिया समाज के जोगी बस्ती निवासी थे. ग्रामीणों ने मौके पर ही शव बाहर निकाले, जबकि पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम जांच में जुट गई है. हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है.उदयपुर डबोक में लक्ष्मणपुरा एनीकट पर डूबने से चार बच्चों की मौतएनीकट में डूबने से चार बच्चों की मौत

उदयपुर. जिले के डबोक थाना क्षेत्र के भामरसिया घाटी के पास लक्ष्मणपुरा एनीकट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां बुधवार को एनीकट में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई. मृतकों में तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं, सभी बच्चों की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, बच्चे एनीकट पर खेल रहे थे, तभी अचानक पानी में डूबने की घटना हुई. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई. सूचना मिलने के बाद सिविल डिफेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने बच्चों के शवों को बाहर निकाल लिया. पुलिस ने शवों को मोर्चरी पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, सभी मृतक बच्चे कालबेलिया समाज के थे और जोगी बस्ती के रहने वाले थे. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शुरूआती जांच में सामने आया है की पानी की गहराई और एनीकट की स्थिति हादसे का मुख्य कारण हो सकता है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में हादसे को लेकर गहरा शोक है. लोग इस घटना को बड़ी त्रासदी बता रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है. स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को उचित सहायता देने का आश्वासन दिया है. साथ ही, पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा उपायों को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं. फिलहाल बच्चों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है. चारों बच्चे खेलते खेलते ही अचानक डूब गए, आशंका जताई जा रही है की हादसा पैर फिसलने से भी हुआ है.

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें

Location :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

October 25, 2025, 21:42 IST

homerajasthan

उदयपुर डबोक में लक्ष्मणपुरा एनीकट पर डूबने से चार बच्चों की मौत

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj