Bigg Boss 19: Basir Ali-Nehal Chudasama की बढ़ती नजदीकियां

Last Updated:October 26, 2025, 10:11 IST
सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे बसीर अली अक्सर अपने अफेयर अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इस बार के सीजन में वह घर के अंदर ही 2 लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश कर चुके हैं. आइए जानते हैं उनका डेटिंग इतिहास.
नेहल और बशीर अली के बीच बॉन्डिंग बढ़ती जा रही है.
नई दिल्ली. बिग बॉस के 19वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे बसीर और नेहल के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिले रही है. इससे पहले वह नेहल की दोस्त रहीं फरहाना भट्ट पर भी डोरे डालते हुए नजर आए थे. इससे पहले भी बसीर का 2 बार ब्रेकअप हो चुका है.
बिग बॉस के घर में अक्सर एक से दो लव स्टोरी तो जरूर ही देखने को मिल जाती है. हालांकि, इनमें से कुछ के ही रिश्ते बाहर जाने के बाद भी टिकते हैं वर्ना शो से निकलते अलग हो जाते हैं.अब बिग बॉस 19 में नजर आ रहे मोहम्मद बेसिर अली की फिल्मी-सी निजी ज़िंदगी पर आए दिन चर्चाएं होती रही हैं. बिग बॉस के घर के अंदर और सोशल मीडिया पर उनके डेटिंग एंगल को लेकर हलचल मची हुई है. आइए जानते हैं उनके कुछ अफेयर के बारे में.
फरहाना से भी बढ़ी थी नजदीकियां
बिग बॉस फेम बसीर अली ने यू-ट्यूब और मॉडलिंग के जरिए अपनी पहचान बनाई और बाद में टीवी पर ‘Roadies Rising’ जैसे शो में दिखाई दिए. अब वह बिग बॉस 19 में नजर आ रहे हैं और नेहल चुडासमा के साथ नजदीकियां बढ़ाते भी नजर आ रहे हैं. दोनों की नजदीकियों ने मौजूदा लोगों का ध्यान खींचा. इससे पहले वह अपनी कंटेस्टेंट साथी फरहाना भट्ट के साथ अपने बढ़ते बॉन्ड को लेकर भी सुर्खियों में थे. एक बार तो फरहाना ने कह भी दिया था कि वो मेरी जैसी लड़की को नहीं झेल पाएगा.2 बार हो चुका ब्रेकअप
बिग बॉस में एंट्री से पहले एक इंटरव्यू में बसीर ने कहा था कि मैं रिलेशनशिप के लिए हमेशा ओपन हूं. 5वीं क्लास में ही मेरी पहली गर्लफ्रेंड बन गई थी. देखा जाए तो बिग बॉस से पहले स्प्लिट्सविला में भी नैना सिंह संग उनका नाम जुड़ा था. लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया.इसके अलावा बसीर ने निकिता भामिदिपति संग भी नजदीकियां बढ़ाई थी. लेकिन बाद में ये जोड़ी भी टूट गई थी. निकिता ने तो ये तक कह दिया था कि उनका ये रिलेशनशिप अब्यूजिव बताया था.
बता दें कि इन दिनों वह नेहल के साथ रिलेशन में नजर आ रहे हैं. घर के सारे लोगों का मानना है कि वह ये सब गेम के लिए कर रहे हैं. लेकिन नेहल और बसीर का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि उन्हें इस रिश्ते की सफाई किसी को देनी चाहिए.
Munish Kumar
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 26, 2025, 10:11 IST
homeentertainment
Bigg Boss 19: दो बार हुआ ब्रेकअप, फिर फरहाना भट्ट से किया प्यार! अब नेहल…



