सुरक्षा नियमों की अनदेखी से युवक मार्बल स्लरी में फंसा

Last Updated:October 26, 2025, 18:01 IST
किशनगढ़, अजमेर में रीको की लापरवाही के चलते एक युवक मार्बल स्लरी में फंस गया. युवक पास की मार्बल फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करता है. टुकड़ा रोड के पास अवैध रूप से जमा मार्बल स्लरी में पांव धंसने के बाद वह सिर तक फंस गया. क्रेन की मदद से दो घंटे की मेहनत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया. मार्बल एसोसिएशन ने इस हादसे पर कड़ी चिंता जताई और अधिकारियों से सुरक्षा नियम लागू करने की मांग की.
ख़बरें फटाफट
मार्बल स्लरी में फंसा युवक
अजमेर. किशनगढ़ में रीको की जमीन पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी के चलते एक युवक गंभीर स्थिति में फंस गया. युवक एक मार्बल फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करता है. वह रोजाना की तरह काम से लौटते समय, टुकड़ा रोड सीएनजी पेट्रोल पंप के पास स्थित रीको की जमीन पर से गुजर रहा था. इसी दौरान जमीन पर अवैध रूप से जमा मार्बल स्लरी में उसका पांव धंस गया और वह पूरी तरह फंस गया. यहां तक की युवक का सिर तक सैलरी में फंस जाने के कारण स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी.
हालांकि, युवक की जान बच गई क्योंकि उसका मोबाइल ऊपर की जेब में था, अपनी सूजबूझ से उसने किसी तरह मोबाइल निकालकर मदद के लिए कॉल किया. जानकारी मिलते ही मौके पर तुरंत मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर जैन और स्थानीय लोग पहुंचे. मौके पर क्रेन मंगवाकर लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद और अन्य कर्मचारियों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस घटना का एक पूरा वीडियो भी सामने आया है.
रीको की जमीन पर हो रही सुरक्षा नियमों की अनदेखी
आपको बता दें की, मार्बल स्लरी ढीली और भारी होने के कारण इंसान के फंसने की संभावना बहुत ज्यादा होती है. यहां अवैध ढेर और सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण युवक फंस गया. यह हादसा रीको की जमीन पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी और जिम्मेदारी की कमी को भी सामने लाता है. मार्बल फैक्ट्री के कर्मचारी और स्थानीय लोग अब अधिकारियों से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि इस पर अगर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो फिर से ऐसी घटना होने की संभावना है. इसके अलावा मार्बल एसोसिएशन ने भी भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए सभी अवैध स्लरी हटाए जाने की बात कही है साथ ही जमीन पर सुरक्षा उपाय करने को भी कहा है. इस पर अब समय पर कार्रवाई जरूरी है.
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
October 26, 2025, 18:01 IST
homerajasthan
सुरक्षा नियमों की अनदेखी से युवक मार्बल स्लरी में फंसा



