Rajasthan

राजस्थान में आज फिर बरसेंगे बादल, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 31 जिलों में येलो अलर्ट

जयपुर. राजस्थान में मानसून का का कहर जारी है. राजस्थान के कई हिस्सों में आज भी बारिश का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है. आईएमडी के अनुसार, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं. इस दौरान कई जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी राजस्थान के सभी जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पश्चिमी राजस्थान में जालोर और पाली के लिए भी इसी तरह की चेतावनी है. हालांकि आज राजस्थानमें भारी या अतिभारी बारिश का कोई व्यापक अलर्ट नहीं है. कुछ स्थानों पर मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश जरूर हो सकती है. मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के मुताबिक 14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी. वहीं बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश जारी रह सकती है. 15 अगस्त से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर और कमजोर होने की संभावना है.

राजस्थान में 13 अगस्त को मानसून सक्रिय रहेगा और कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है

आज इन संभागों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के पूर्वानुमान के मुताबिक आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों और कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं.जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं.

30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. वहीं पश्चिमी राजस्थान में बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलोदी और श्रीगंगानगर में भी गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है. जालोर और पाली में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

राजस्थान के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी.

14 अगस्त से बारिश में आएगी कमी

आईएमडी के अनुसार 14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. हालांकि बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. 15 अगस्त से राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की प्रबल संभावना है.

14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगी.

15 अगस्त से मानसून पड़ सकता है कमजोर

• राजस्थान में 13 अगस्त को मानसून सक्रिय रहेगा और कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

• जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं.

• बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

• पूर्वी राजस्थान के सभी जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

• कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी.

15 अगस्त से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश कमजोर पड़ने की प्रबल संभावना है.

• पश्चिमी राजस्थान में जालोर और पाली में गरज-चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना है.

• चित्तौड़गढ़ के बस्सी में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 227 मिमी बारिश दर्ज की गई.

• उदयपुर और बारां में अति भारी बारिश, कई अन्य जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड हुई है.

• 14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगी.

• 15 अगस्त से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश कमजोर पड़ने की प्रबल संभावना है.

चित्तौड़गढ़ में 227 मिमी हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कई जगह मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. चित्तौड़गढ़ के बस्सी में सबसे ज्यादा 227 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई. उदयपुर और बारां में अति भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि भीलवाड़ा, झालावाड़, करौली, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद और नागौर में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हुई. गंगरार में 21 मिमी, बेगूं में 14 मिमी, निम्बाहेड़ा में 13 मिमी और गंगधार में 11 मिमी बारिश दर्ज हुई. पश्चिमी राजस्थान में जायल में 9 मिमी और परबतसर में 6 मिमी बारिश हुई.

चित्तौड़गढ़ के बस्सी में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 227 मिमी बारिश दर्ज की गई.

मौसमी सिस्टम के असर से राजस्थान में बारिश का दौर जारी

आईएमडी के अनुसार मानसून ट्रफ बीकानेर से उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र, सतना और डाल्टनगंज होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र तक बनी हुई है. इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण हरियाणा के आसपास बना ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है. इन मौसमी सिस्टम के असर से राजस्थान में बारिश का दौर बना हुआ है, लेकिन अब धीरे-धीरे इसके कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं.

उदयपुर और बारां में अति भारी बारिश और कई अन्य जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड हुई है.

13 अगस्त को राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा?

13 अगस्त को राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कई जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. आईएमडी ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.

राजस्थान के किन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है?

पूर्वी राजस्थान के लगभग सभी जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर सहित कई जिले शामिल हैं. पश्चिमी राजस्थान में जालोर और पाली के लिए भी येलो अलर्ट है. इन इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा रहेगा.

राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश कहां दर्ज हुई?

पिछले 24 घंटे में राजस्थान के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है. सबसे ज्यादा बारिश चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी में दर्ज की गई, जहां 227 मिलीमीटर पानी बरसा. इसके अलावा उदयपुर और बारां में अति भारी बारिश दर्ज हुई. भीलवाड़ा, झालावाड़, करौली, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद और नागौर में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हुई. गंगरार में 21 मिमी, बेगूं में 14 मिमी और निम्बाहेड़ा में 13 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

14 और 15 अगस्त को राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा?

आईएमडी के अनुसार 14 अगस्त से राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगी. जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में बारिश में कमी आने की संभावना है. हालांकि बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश जारी रह सकती है. 15 अगस्त से उत्तरी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान को छोड़कर ज्यादातर हिस्सों में बारिश कमजोर पड़ने की प्रबल संभावना है. यानी प्रदेश में मानसून का असर धीरे-धीरे घटेगा.

राजस्थान में बारिश के लिए कौन-कौन से मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं?

आईएमडी के अनुसार राजस्थान में मानसून ट्रफ अभी सक्रिय है. यह बीकानेर से उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र, सतना और डाल्टनगंज होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने एक अन्य कम दबाव वाले क्षेत्र तक बनी हुई है. इसके अलावा मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है. दक्षिण हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है. इन सिस्टम के कारण राजस्थान में बारिश का दौर बना हुआ है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj