Tips and Trick: सिर्फ 1 मिनट में चावल से घुन भगाएं…वो भी बिना केमिकल के, आसान हींग-विनेगर ट्रिक से

Last Updated:October 27, 2025, 21:42 IST
महीनों तक रखे चावल या दाल में घुन और छोटे कीड़े अचानक दिखने लगते हैं? इस आसान घरेलू नुस्खे में सिर्फ हींग और विनेगर की मदद से एक मिनट में घुन को बाहर निकाला जा सकता है और नए कीड़ों से भी बचाव होता है – बिल्कुल सुरक्षित और बिना केमिकल के.
अक्सर ऐसा होता है कि महीनों तक रखे गए चावल या दालों में अचानक घुन या छोटे-छोटे कीड़े नजर आने लगते हैं. ऐसे में कई लोग परेशान होकर सारा अनाज फेंक देते हैं या घंटों बैठकर साफ करते हैं. खासतौर पर त्योहारों या सर्दियों के मौसम में, जब रसोई का स्टॉक बढ़ा दिया जाता है, तब यह समस्या और बढ़ जाती है. कुछ आसान टिप्स से सिर्फ एक मिनट में चावल से घुन पूरी तरह बाहर निकल जाते हैं और दोबारा आने की गुंजाइश नहीं रहती है.

चावल से घुन निकालने के लिए एक छोटे कंटेनर या जार में 4–5 चम्मच सफेद विनेगर डालना है और उसमें थोड़ी सी हींग मिलानी है. हींग की तेज गंध और विनेगर का एसिडिक नेचर मिलकर कीड़ों के लिए असहनीय माहौल बना देता है, जिससे वे खुद-ब-खुद बाहर निकल आते हैं.

जब यह घोल तैयार हो जाए, तो उसे चावल के कंटेनर में खुला रख देना है. जार का ढक्कन न लगाएं, ताकि इसकी तीखी गंध पूरे चावल में फैल जाए, इस गंध से घुन और छोटे कीड़े असहज होकर तुरंत बाहर आने लगते हैं.

जैसे ही हींग और विनेगर की गंध चावल के भीतर जाती है. घुन चावल छोड़कर बाहर भागने लगते हैं. इससे आपको घंटों तक हाथों से कीड़े निकालने की झंझट नहीं करनी पड़ती है.

इस नुस्खे की खासियत ये है कि ये सिर्फ पुराने कीड़ों को ही नहीं भगाता है बल्कि नए कीड़े लगने से भी रोकता है. अगर आप चाहें तो इस हींग-विनेगर वाले जार को अपने चावल के कंटेनर में नियमित रूप से रख सकते हैं. इसकी तीखी गंध घुन को दोबारा आने से रोकती है.

इस घरेलू नुस्खे की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसके लिए न तो ज्यादा खर्च की जरूरत है और न ही केमिकल की. हींग और विनेगर दोनों हर घर की रसोई में मौजूद रहते हैं. ये न केवल सुरक्षित हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी हानिकारक नहीं हैं.
First Published :
October 27, 2025, 21:42 IST
homerajasthan
चावल से घुन हटाने के लिए हींग और विनेगर का आसान घरेलू तरीका



