Anta by-Election । Anta Assembly by-election । Anta election । अंता उपचुनाव

Last Updated:October 29, 2025, 16:58 IST
Anta Assembly by- Election : अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है. जबकि कांग्रेस के धुंरधर नेताओं का अभी इतंजार हो रहा है. आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों ही पार्टियां वोटर्स को रिझाने में लगी है. मतदाता अभी किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है. वह दोनों पार्टियों को तौलने में लगा हुआ है.
ख़बरें फटाफट
अंता विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा.
बारां. अंता उपचुनाव का रंग अब जमने लग गया है. बीजेपी स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़े हैं. बीजेपी के बागी रामपाल मेघवाल के मान जाने के बाद पार्टी ने अब राहत की सांस ली. उसके बाद बीजेपी के प्रचार प्रसार में तेजी आ गई है. बुधवार को भी भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के पक्ष में सरकार के कई मंत्री और प्रदेश स्तर के नेता प्रचार प्रसार करने इलाके में पहुंचे. हालांकि ये नेता अभी कोई सभाएं नहीं कर रहे हैं लेकिन वे डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस के स्टार प्रचारकों को अभी आना शुरू नहीं हुआ है. ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया फिलहाल खुद के बूते ही चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं.
बुधवार को बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में सूबे के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री मंजू बाघमार, पूर्व मंत्री एवं अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, पूर्व सांसद धोलपुर मनोज राजोरिया और माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रह्लाद राय टांक समेत कई नेता अंता मांगरोल इलाके में पहुंचे. बीजेपी नेता यहां भजनलाल सरकार के काम को गिनाकर वोट मांगने में जुटी है. बीजेपी ने क्षेत्र के सांसद दुष्यंत सिंह को चुनाव प्रभारी बना रखा है. हालांकि अभी तक सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित अन्य बड़े नेताओं का चुनाव प्रचार कार्यक्रम सामने नहीं आया है.
कांग्रेस के स्टार प्रचारक नजर नहीं आ रहेदूसरी तरफ कांग्रेस ने भी इस उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपने 40 स्टार चुनाव प्रचारकों की सूची जारी की थी. लेकिन फिलहाल धरातल पर उनमें से कोई नेता दिखाई नहीं दिया है. कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया अकेले ही प्रचार करते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस ने यहां पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता अशोक चांदना को अपना चुनाव प्रभारी बना रखा है. चुनाव प्रभारी अशोक चांदना का कहना है कि दीपावली के चलते बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए नहीं आ पाए हैं. लेकिन जल्दी ही सभी बड़े नेता प्रमोद जैन भाया के प्रचार में आने वाले हैं. कांग्रेस इस उपचुनाव में भजनलाल सरकार की खामियां गिनाकर वोट जुटाने में लगी है.
कांग्रेस का आरोप बीजेपी में है अंतरकलहकांग्रेस ने बीजेपी से काफी पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था. कांग्रेस ने इसे भी मुद्दा बना रखा है. कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी में अंतरकलह होने के कारण वह यहां प्रत्याशी तय नहीं कर पाई तो चुनाव क्या जीतेगी. उसका आरोप है कि बीजेपी यहां धड़ों में बंटी हुई है. वह मतदाताओं के बीच प्रमोद जैन भाया के पुराने कार्यकाल के काम गिनाते हुए उनको जांचा परखा प्रत्याशी बताकर भी मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है. प्रमोद जैन भाया पूर्व में यहां से दो बार विधायक रह चुके हैं। वे अपने दोनों की कार्यकाल में गहलोत सरकार में मंत्री भी बने थे.
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें
Location :
Baran,Baran,Rajasthan
First Published :
October 29, 2025, 16:58 IST
homerajasthan
BJP के स्टार प्रचारक उतरे मैदान में, कांग्रेस के धुंरधंरों का हो रहा इंतजार



